
पतंजलि योग समिति जिला धार ने बोदवाड़ाधाम सादलपुर में सैकड़ो कांवड़ियों के साथ मनाया श्रृद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी महाराज का जन्मदिन ।
सादलपुर में महेश्वर से नर्मदा जल भरकर बलखंडी हनुमान मंदिर के पुजारी हरिओम व्यास के सानिध्य में जब कावड़ यात्रियों का आगमन हुआ तो गाजे-बाजे के साथ मां नर्मदा जी की अगवानी गर्म जोशी के साथ करते हुए नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई जगह जगह पूष्पवर्षा, माल्यार्पण, फलाहार कर कांवड़ियों का अभिनन्दन किया गया। प्राचीन गणेश मंदिर सादलपुर पर भागवताचार्य पंडित पवन व्यास ने भोलेनाथ का मंत्रोच्चार करते हुए जलाभिषेक करवाया ।

बलखंडी हनुमान बोदवाड़ा धाम में खेड़ापति जी का जलाभिषेक किया गया।महा आरती उतारी गई।श्रावण मास में अखण्ड राम धुन के बीच पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रामभरोसे वर्मा ने श्रृद्धेय आचार्य बालकृष्ण के पावन जन्मदिवस सैकड़ों कांवड़ियों के साथ मनाते हुए औषधीय पौधे नागदौन एवं गिलोय की कलम वितरण कर मनाते हुए रोपण किया गया।

गोशाला के अध्यक्ष घनश्याम चौहान,दामोदर व्यास बिन्दास बाबा,शिवनारायण जाट,दामोदर पटेल,विजय राठौर सचिन कौशल, अंकित डांगी, रमेश चरपोटा ने जड़ी बूटी रोपण में भूमिका निभाई।बड़ी संख्या में नागरिकों एवं मातृ शक्ति की उपस्थिति रही ।कावड़ यात्रा के संयोजक संदीप चौहान ने सभी की ओर से आभार व्यक्त किया।



