स्वर्णकार समाजसेवा संगठन की प्रदेश अध्यक्ष ने साथियों के साथ ली भाजपा की सदस्य्ता, पूर्व कैबिनेट मंत्री दुपट्टा पहनाकर दी सदस्यता

बड़वानी( नरेन्द्र गुप्ता):- विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के परिवार का विस्तार होकर 50 से अधिक महिला एवं पुरुषों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
नगर के जलसा रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में स्वर्णकार समाजसेवा संगठन की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष एवं सेवानिवृत शासकीय कर्मचारी श्रीमती दुर्गा सोनी ने अपने विदाई समारोह में नये सफर की शुरुआत करते हुए विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी में 50 से अधिक साथियों के साथ सदस्यता ग्रहण की, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल मैं भाजपा का दुपट्टा पहना कर एवं गुलदस्ते से स्वागत कर विधिवत रूप से भारतीय जनता पार्टी विधिवत रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। श्रीमती दुर्गा सोनी के साथ ही 50 से अधिक महिला एवं पुरुषों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, इस अवसर पर श्री प्रेम सिंह पटेल ने सभी के भाजपा में प्रवेश पर स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य कामना की।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री भगवती प्रसाद शिंदे, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री जया शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष, भागीरथ कुशवाह, बड़वानी नगर मंडल अध्यक्ष शुभम पांडे, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि निक्कू चौहान, नगर महामंत्री दीपक जैमन, भाजपा सिलावद मंडल अध्यक्ष अजय यादव, रामदास जोशी, राजेन्द चौहान, प्रिया सोनी, प्रीति शर्मा सुनीता मेहता आदि उपस्थित थे।

