Sun. Oct 6th, 2024

राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर के आतिथ्य में मे शासकीय आयोजन मे हुई राजनीति से भाजपा– कांग्रेस मे आया उबाल

राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर के आतिथ्य में शासकीय आयोजन में हुई राजनीती से भाजपा कांग्रेस में आया उबाल

नगर परिशद एवं पीडब्लूडी विभाग ने भश्टाचार को छिपाने हेतु विधायक को आयोजन से दूर रखा- कांग्रेस विधायक शेखावत

नगर मंडल अध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओ से मांगी माफी

बदनावर न्यूज़/ चीफ एडिटर

नगर परिशद द्वारा लोकार्पण कार्यक्रम राजनीती का शिकार हो गया। नगर परिशद द्वारा विधायक भंवरसिंह शेखावत का नाम निमंत्रण पत्र में नहीं लिखने से मामला गर्मा गया है। विधायक भंवरसिंह शेखावत को दरकिनार करने से नगर परिषद एवं पीडब्लू डी विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य में भारी भश्टाचार होने की बू आ रही है। क्षेत्रिय विधायक को आयोजन में नहीं बुला कर किए जा रहे भश्टाचार को छिपाने का प्रयास किया गया। विधायक शेखावत ने निर्माण कार्य में हुए भश्टाचार की जांच करने हेतु राज्य सरकार एवं कलेक्टर को पत्र भेजा गया है। वही भाजपा की परिषद होने के बावजुद भाजपा जिलाध्यक्ष सहीत स्थानीय कई वरिश्ठ नेताओं के नाम नहीं होने से भाजपा की राजनैतिक कडी में उबाल आ गया। भाजपा नगर मंडल ने गुटबाजी उजागर होने पर अपील के लिए माफी मांग कर कार्यकर्ताओं गिरता मनोबल बडाया गया।

नगर परिषद द्वारा पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन अवसर पर नपं द्वारा निर्मित अटल बालोद्यान का लोर्कापण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पीडब्लूूडी विभाग द्वारा नागदा से चिराखान तक 62 करोड की लागत से निर्मित होने वाली सडक का भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोनों कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केन्द्रिय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर थी। प्रोेटाकाल होने के बावूजूद दोनों कार्यक्रम में बदनावर विधायक भंवरसिंह शेखावत को कार्यक्र्रम में आमंत्रित नहीं किया गया। दोनों आयोजन में कांग्रेस विधायक को आंमत्रित नहीं कर दोनों आयोजन का भाजपाई करण कर दिया गया।

विधायक भंवरसिंह शेेखावत का कहना है कि राज्य शासन ने नगर परिषद एवं अन्य सभी विभाग को आदेश जारी किया गया हैै कि कोई भी कार्यक्रम क्षेत्रिय विधायक की मौजूदगी में होना अनिवार्य है। विधायक की उपस्थिति के बिना कोई आयोजन नहीं होगा। नगर परिषद एवं पीडब्लूडी विभाग ने विधायक को आमंत्रित नहीं कर किए गए भश्टाचार को छिपाने का काम किया गया है। नप ने शहर के बीच में स्थित गार्डन पर शापिंग कांपलेक्स बनाने हेतु उजाडना एवं शहर से दूर गार्डन के नाम पर पैसा खर्च कर सरकारी राशि का दूरुपयोग किया गया। पूर्व में भी बलवंती नदी के जिर्णाद्ववार के नाम पर आई राशि में लगभग 3 करोड की राशि नागेश्वर के समीप ग्राम पचंायत खेडा की भूमि पर गार्डन का निमार्ण कर सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया गया। बलवंती का सौन्दर्यीकरण हेतु 13 करोड रु डेढ साल से आए पडे है। जिसके ब्याज का कोई हिसाब नहीं कहां खर्च किया गया। नगर परिषद नगर की सीमा से दूर उद्यान का निर्माण करना और लोकार्पण के दौरान विधायक को दूर रखना जनता की आंखों मे ंधुल झोंकने जैसा काम नगर परिशद कर रही है।
विधायक भंवरसिंह शेखावत ने पीडब्लूडी विभाग द्वारा नागदा से चिराखान तक होने वाली सडक को लेकर कहा कि सडक निर्माण में होने वाले भारी भश्टाचार को दबाने के लिए सांसद एव केन्द्रिय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर के हाथों इसका भूमि पूजन कराया गया। महज कुछ किलोमीटर सडक की लागत 62 करौड रु की बडी राशि में बडा भश्टाचार करने के संकेत है। चिराखान के आगे सडक बनी हुई है। सडक पर सडक बनाकर शासकीय राशि का दुरुपयोग कर भारी भश्टाचार हो सकता है। चुकि सडक का भूमि पूजन केन्दिय मंुत्री के हाथों होने से भश्टाचार के विरुध कोई मुंह नहीं खोलेगा।

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से माफी मांगी-
नगर परिशद द्वारा पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन अवसरर पर नपं द्वारा निर्मित अटल बालोद्यान का लोर्कापण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केन्द्रिय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, पूर्व उधोगमंत्री राजर्वद्वनसिंह दतीगांव, पुर्व प्रदेष संगठन महामंत्री कुृृष्न मुरारी मोघे, भाजजा नगर मंडल अध्यक्ष प्रीतेशसिंह पंवार थे। अध्यक्षता नप अध्यक्ष मीना शेखर यादव करेगी। अतिथि बनाए जाने पर नगर अध्यक्ष प्र्रीतेशसिंह पंवार ने सोेमवार को कार्यकर्ताओं से आयोजन में आने की अपील की गई थी। किंतु आमंत्रण पत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोेमानी का नाम नहीं होने पर पंवार ने कार्यकर्ताओं से शोषल मीडिया पर मॉफी मांगना पडी।

जिलाध्यक्ष सहीत भाजपा के वरिश्ठ नेताओं के नाम नहीं होना बना चर्चा मे-
भाजपा की परिशद और भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी को आयोजन में अतिथि नहीं बनाना भाजपा में बढती गुटबाजी की खाई को और गहरा कर गया। साथ ही पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, राजेष अग्रवाल, महेन्द्रसिंह चाचुबना सहीत अन्य वरिश्ठ भाजपाईयों को भी दरकिनार किया जाने की चर्चा चौराहे पर दिन भर होती रहीं। यही नहीं आयोजित कार्यक्रम में भी नेताओं की गैरमौजूूदगी को लेकर चर्चा होती रही।

नगर मंडल अध्यक्ष प्रीतेशसिंह पंवार का कहना है कि नपं की और से जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी को कार्यक्रम को लेकर सूचना नहीं दी गई। इस बात को लेेकर कार्यकर्ताओं से माफी गई। चुकि पूर्व में नगर मंडल का दायित्व होने से कार्यकर्ताओं को आयोजन में पहुॅचने की सूचना दी गई थी। किंतु आमंत्रण पत्र के बारे में जानकारी मिलनेे पर शोषल मीडिया के माध्यम से मॉफी मागी गई। बहार होने के कारण आयोजन में शामिल नहीं हो सका।

Related Post