
मातृशक्ति ने अंकलेश्वर महादेव से कोटेश्वर महादेव तक कावड़ यात्रा निकाली




बदनावर। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ग्राम रतनपुरा में पाटीदार समाज द्वारा नाग पंचमी के पावन पर्व पर मातृशक्ति कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया ।मातृशक्ति कावड़ यात्रा अंकलेश्वर महादेव रतनपुरा से प्रारंभ होकर कोटेश्वर महादेव पहुंची ।जहां मातृशक्ति द्वारा कोटेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी जनता, माता और बहनों ने भाग लेकर धर्म लाभ लिया। आयोजन पाटीदार समाज रतनपुरा द्वारा किया गया। आयोजन का यह 11 वर्ष है। मातृशक्ति कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति शामिल हुई। कावड़ यात्रा दौरान श्रद्धालुओं द्वारा केले और खिचड़ी का फलाहार की व्यवस्था की गई थी। जानकारी मनोज पाटीदार ने दी।

