श्री गणेशा टैलेंटेड ग्रुप द्वारा भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया

बदनावर! नगर की धार्मिक एवं सामाजिक संस्था सावन मास में गौ सेवा एवं नवरात्रि में सुंदर वेश भूषा में गरबों की प्रस्तुति देने वाली श्री गणेशा टैलेंटेड ग्रुप द्वारा
प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी शश्री नागेश्वर धाम से कोटेश्वर धाम तक कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया।। ग्रुप अध्यक्ष गणेश हारोड ने बताया की इस कावड़ यात्रा में धर्मप्रेमी जनता के साथ माता और बहने भी शामिल हुई।। यात्रा में युवा साथी डीजे और ढोल की धुन पर नृत्य करते हुए बदनावर नगर से निकले।। कावड़ यात्रा का यह 11 वा वर्ष था कावड़ यात्रा समापन पश्चात सभी शिव भक्तों को भोजन प्रसादी करवाई गई।
कावड़ यात्रा अध्यक्ष जितेंद्र हारोड़ ने कावड़ यात्रा में पधारे समस्त धर्मप्रेमी जनता का आभार व्यक्त किया।।
उक्त जानकारी ग्रुप सदस्य प्रदीप हारोड़ ने दी।।
