सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के पुनर्गठन में यशवंत सिंह ठाकुर निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित

सादलपुर! क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र के अट्ठारह गांवों की महापंचायत की बैठक का आयोजन कुशवाह मैरीज गार्डन दिग्ठान में किया गया।सर्व प्रथम मंचासीन अतिथियों के द्वारा सरस्वती जी की पूजा अर्चना की गई। वर्तमान सामूहिक विवाह समिति का तीन वर्षीय कार्यकाल पूरा होने पर नवीनतम समिति के गठन की प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी भेरूसिंह बड़गूजर नालछा के सानिध्य में तथा जगदीश दायमा की अध्यक्षता, डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, लीलाधर कुशवाह, मोहनलाल हिंदवानिया, सुभाष पटेल संरक्षक गणों के आतिथ्य में वर्तमान समिति के पदाधिकारियों व प्रत्येक गांव से पांच पांच प्रतिनिधियों की गरिमा मय उपस्थिति में नामांकन हेतु आह्वान किया गया जिसमें अध्यक्ष पद हेतु नारायण सिंह सिसौदिया,पवन कुशवाह, यशवंत सिंह ठाकुर के नाम का प्रस्ताव रखा गया नाम वापसी का समय दिया गया। तीनों प्रत्याशियों की आपसी सहमति से परंपरा को कायम रखते हुए दोनों प्रत्याशीयों ने नाम वापस ले लिया

इस प्रकार यशवंत सिंह ठाकुर दिग्ठान निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।उसी प्रकार उपाध्यक्ष पद पर पवन कुशवाह नालछा, अशोक वर्मा हांसलपुर, नरसिंह सुलाखिया बेटमा, महेश रणावदिया दतोदा,रमेंश मड़ावदिया बड़नगर मुरलीधर कुशवाह अमझेरा, रामेश्वर बड़गूजर नालछा,हेमसिंह चौहान धार,माखनलाल बोरदिया खरमपुर, प्रहलाद सिंह कुशवाह कमदपुर, आनंदीलाल कुशवाह सादलपुर, भुवान सिंह गेहलोद ढोलाना, रमेश चन्द्र कुशवाह वकील इन्दौर, बलवंतसिंह ठाकुर घाटा बिल्लौद, सुनील कुशवाह सागोर, कोषाध्यक्ष सतीश चौहान बेटमा,सह कोषाध्यक्ष रामस्वरूप वर्मा सादलपुर, महामंत्री रामभरोसे वर्मा, नारायण सिंह सिसौदिया, मांगीलाल पंजराया, ओमप्रकाश बड़गूजर, निलेश कुशवाह, आशाराम चौहान, अन्तर सिंह सादूदिया,विजय सोनगरा, लालसिंह ठाकुर, जगदीश खिलावदिया, प्रचार मंत्री सोनू मण्डवाल, महेश मेगाया, दिलीप वर्मा, रामकृष्ण सजनकार, राहुल दायमा, गोपाल पटेल, मोहनलाल कुशवाह, नीलेश बर्फ, कानूनी सलाहकार रमेश चन्द्र कुशवाह वकील, मिडिया प्रभारी धन्नालाल बड़गूजर,रणजीत मण्डलोई,अंकित वर्मा, अशोक वर्मा,आकाश रणावदिया, रमेश चन्द्र कांकरवाल,संजय कुशवाह , लोकेन्द्रसिंह चौहान, सतीश चौहान, विनोद कुशवाह,आकाश कुशवाह, सहित समाज के समस्त पत्रकार गण इसी प्रकार प्रत्येक गांव से दो दो सदस्य बेटमा से भेरूसिंह खिलावदिया,सतीश मण्डलोई, बड़नगर से राजेश बड़ोदिया, दतोदा से मांगीलाल बड़गूजर,दिनेश बड़गूजर,धार से रघुनन्दन वर्मा, हंसराज चौहान, खरमपुर से उदयसिंह सोनगरा, दिनेश सोनगरा, सादलपुर से लालसिंह पटेल, अमृतलाल पटेल, ढोलाना से गजेन्द्र कुशवाह, दिनेश कुशवाह,सागोर से राजेश वर्मा,रवि कुशवाह, कमदपुर से सियानंद कुशवाह, मदनलाल कुशवाह,दिग्ठान से चन्द्रशेखर बड़गूजर, धर्मेंद्र कुशवाह, नालछा से विजय सादूदिया, सचिन मण्डवाल, अमझेरा से भुवान सिंह कुशवाह, बंशीलाल मण्डवाल, जनसंपर्क अधिकारी उदयसिंह वर्मा, शंकरलाल लाइन मेन, सुरेश कुशवाह पातलिया, राजेश कुशवाह पातलिया, समिति के गठन से पूर्व वक्ताओं ने समाज विकास की रूपरेखा प्रस्तुत की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों का स्वागत समारोह के साथ ही निवृत्त मान अध्यक्ष व समिति के सदस्यों को भावभीनी बिदाई दी गई साफा बंधवाकर सम्मान किया गया माल्यार्पण किया गया। अध्यक्ष महोदय ने सामूहिक विवाह में ही विवाह करने की शपथ दिलाई।विजय सोनगरा बेटमा ने सहभोज का आयोजन किया नीलेश कुशवाह ने निःशुल्क गार्डन सेवा प्रदान की। संचालन कुश कल्याण बोर्ड धार जिला प्रतिनिधि रामभरोसे वर्मा ने किया आभार धरमपुरी विधानसभा प्रतिनिधि पवन कुशवाह ने माना।


