Mon. Mar 9th, 2026

रोड की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

बदनावर! ग्राम पंचायत हनुमंतिया के मजरे रुडी के ग्रामीणों द्वारा तहसीलदार बदनावर को ज्ञापन सोपा गया ग्रामीणों का कहना है कि हनुमंतिया के मजरे रुंडी में आवागमन हेतु रास्ते पर कीचड़ अधिक होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा ग्राम पंचायत के जिम्मेदार लोगों द्वारा भी इस और ध्यान नहीं दिया गया। हनुमंतिया के ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि जनपद पंचायत बदनावर की पंचायत हनुमंत्या के मजरों में आवागमन हेतू बनाए सभी रास्तो पर बरसात का मौसम होने से बहुत अधिक कीचड़ हो गया हैं, साथ ही स्कूल के बच्चों को एवं ग्रामवासी को आने जाने में भारी समस्या का सामना करना पड़ता हैं। इस संबंध में पंचायत के सरपंच को भी अवगत करवाया गया हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई हैं। सरपंच/सचीव का कहना हैं, कि हमारे पास कोई बजट नहीं हैं, लेकिन जो शासन के द्वारा 15 वित्त एवं 5 वित्त कि राशी ग्राम पंचायत में आई हुई हैं, उससे ग्राम पंचायत के मजरों में मुरम डलवाए जिससे कि ग्रामवासियों को व स्कूल जाने वाले बच्चों को सुविधा मिल सके।

ग्राम पंचायत हनूमत्या का मंजरा रूण्डी हैं उसमें नल जल कि योजना का लाभ ग्राम रूण्डी वासियों को नहीं मिल पा रहा हैं, ग्राम पंचायत द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का भी हमारे मजरे में कोई भी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा हैं।ज्ञापन पर जयस जिला महासचिव अंबाराम बिलवाल एवं पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम मंडलोई सहित मनोहर मकवाना, हीरालाल, दिनेश, महेश, प्रकाश, रामचंद्र, रतन, बाबू, शोभाराम, ताराचंद, चुन्नीलाल , पूंजा, हीरालाल, विक्रम, गोविंद, ईश्वर, कैलाश, अनिल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों के हस्ताक्षर है।

Related Post