Mon. Mar 9th, 2026

करोड़ों की लागत से बना कन्या छात्रावास भवन वर्षों से बंद, अधिकारियों की लापरवाही उजागर

करोड़ों की लागत से बना कन्या छात्रावास भवन वर्षों से बंद, सरकार की घोर लापरवाही उजागर”

बड़वानी (नरेन्द्र गुप्ता)- NSUI बड़वानी के नेतृत्व में सिलवाद स्थित कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया गया। यह देखकर गहरा दुःख हुआ कि करोड़ों की लागत से निर्मित यह विशाल भवन पूरी तरह तैयार होने के बावजूद वर्षों से बंद पड़ा है।
भवन में सभी मूलभूत सुविधाएं – कमरे, रसोई, शौचालय, पानी, सुरक्षा दीवार – उपलब्ध हैं, फिर भी इसे चालू नहीं किया गया। यह सरकार और प्रशासन की छात्राओं के भविष्य के प्रति उदासीनता को दर्शाता है।
क्या कारण है कि जब भवन पूरी तरह तैयार है, तो भी इसे छात्राओं के लिए खोला नहीं गया?
जनता के टैक्स का पैसा बर्बाद क्यों किया जा रहा है?
छात्राएं किराए के कमरों या दूर-दराज़ से आवागमन करने को मजबूर क्यों हैं?
NSUI मांग करती है कि:
तत्काल प्रभाव से कन्या छात्रावास को शुरू किया जाए
बंद छात्रावास की स्थिति की जाँच कर ज़िम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए
छात्राओं को सुरक्षित और सुलभ आवास सुविधा उपलब्ध कराई जाए यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो NSUI उग्र आंदोलन करेगी ।

Related Post