


*“*किसी भी प्रकार के अपराध के प्रति बड़वानी पुलिस सख्त, जीरो टॉलरेंस नीति पर सख्त निर्देश — डीआईजी सिद्धार्थ बहुगुणा**बड़वानी( नरेन्द्र गुप्ता)- जिले की वार्षिक अपराध समीक्षा बैठक को डीआईजी निमाड़ रेंज सिद्धार्थ बहुगुणा की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बड़वानी के सभागृह में संपन्न हुई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। बैठक में जिले में पुलिस द्वारा किए गए कार्यों की प्रस्तुति दी गई,डीआईजी बहुगुणा द्वारा दिए गए प्रमुख निर्देश थानों में लंबित अपराध, चालान, मर्ग, जप्त माल, शिकायतों का शीघ्र व समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। धारा 173(8) CrPC के तहत लंबित प्रकरण व अभियोजन स्वीकृति के लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा कर शीघ्र निष्पादन करें। गुमशुदा व्यक्तियों के प्रकरणों का SOP के अनुसार समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित हो। महिला व बालिकाओं से जुड़े अपराधों में विशेष संवेदनशीलता बरतें, तथा स्कूल, कॉलेज व कोचिंग संस्थानों के मार्गों पर नियमित पेट्रोलिंग करें। वाहन चोरी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु CCTV कैमरों की निगरानी और उपयोग को प्राथमिकता दें। जुआ-सट्टा पर पूर्ण प्रतिबंध, मादक पदार्थों की तस्करी व सेवन जैसी अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त व सतत कार्रवाई करें। गौवंश तस्करी एवं अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु सख्त निर्देश “नशे से दूरी है जरूरी” जन-जागरूकता अभियान को और अधिक प्रभावी, सतत एवं सहभागी बनाएं। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें, अनुभाग स्तर पर समाधान हेतु कैंप आयोजित किए जाएं। डीजिटल माध्यम (ICJS, e-FIR, e-साक्ष्य, e-जप्ती, e-रक्षक ऐप) से कार्यवाही को प्राथमिकता दें, बड़वानी को पायलट जिला घोषित किया गया है।“बेसिक पुलिसिंग पर पूरा ध्यान दें। जनता की समस्याओं को संवेदनशीलता, त्वरितता और पारदर्शिता से हल करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सजगता, प्रतिबद्धता और टीमवर्क के साथ कार्य करें। पुलिसिंग को पूरी तरह डिजिटल व प्रभावी बनाने की दिशा में कदम बढ़ाएं।”*बैठक के अंत में डीआईजी श्री सिद्धार्थ बहुगुणा ने अच्छे कार्य करने वाले थाना प्रभारियों व अधिकारियों को सम्मानित किया एवं समस्त अधिकारियों को बेहतर पुलिसिंग के लिए प्रोत्साहित किया।बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक – धीरज बब्बर, एसडीओपी बड़वानी – दिनेश सिंह चौहान, एसडीओपी राजपुर – आयुष अलावा, एसडीओपी सेंधवा – अजय वाघमारे, रक्षित निरीक्षक – चेतन बघेल, समस्त थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, विशेष शाखा अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहें।
