Mon. Mar 9th, 2026

पुलिस की बड़ी सफलता — चोरी किया गया कंप्यूटर एवं अन्य सामान बरामद, दो चोर गिरफ्तार

*पुलिस की बड़ी सफलता — एमपीबी कार्यालय से चोरी किया गया Teaching एवं अन्य सामान बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार

*बड़वानी ( नरेन्द्र गुप्ता)- पुलिस ने सिलावद रोड स्थित एम.पी.बी. कार्यालय पलसूद में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद किया है। दिपु उर्फ दिपांशु पिता राजेन्द्र बर्डे, उम्र 19 वर्ष, निवासी चापडिया मोहल्ला, पलसूद, पीयूष उर्फ बीडी पिता कैदार गोले, उम्र 19 वर्ष, निवासी दुर्गा माता मंदिर के पीछे, चापडिया मोहल्ला, पलसूद से बरामद सामग्री:01 डेल कंपनी का कंप्यूटर01 इंटेक्स कंपनी का मॉनिटरमाउस एवं की-बोर्ड(कुल अनुमानित मूल्य – ₹15,000/-) है। फरियादी रवि डोडवे पिता विजय डोडवे, उम्र 29 वर्ष, निवासी साईं कॉलोनी पलसूद द्वारा थाना पलसूद में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 29-30 जून 2025 की रात्रि में अज्ञात व्यक्ति द्वारा एमपीबी कार्यालय, सिलावद रोड पलसूद में घुसकर इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिया गया। इस पर थाना पलसूद में अपराध क्रमांक 191/2025, धारा 331, 305(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं एसडीओपी सेंधवा आयुष अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शेरसिंह बघेल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।टीम ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपियों के निवास स्थान पर दबिश दी, जहां एक कमरे से चोरी गया पूरा सामान बरामद किया गया। आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।*इस सफल कार्रवाई में निम्न पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विशेष भूमिका रही डीएसपी में उनि. विजय रावत,सउनि. राजेश गुप्ताप्रआर.57 सुनीलधुर्वे, प्रआर.198 मोहन गणवाआर.142 रवि कुमार चौहान पुलिस अधीक्षक, बड़वानी ने कहा कि जिले में चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए बड़वानी पुलिस पूरी सतर्कता और सजगता से कार्य कर रही है। प्रत्येक सूचना पर शीघ्र कार्रवाई कर अपराधियों को पकड़ा जा रहा है। इसी प्रकार आमजन की सुरक्षा और विश्वास की भावना को बनाए रखने के लिए पुलिस निरंतर प्रयासरत है।

Related Post