गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया!

बदनावर! नगर के अति प्राचीन श्री गणेश व्यायाम शाला परिसर स्थित श्री आजाद मुनि बाबा की कुटिया पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें स्वामी कृष्णानंद आजाद मुनि बाबा का उस्ताद प्रहलाद यादव एवं सदस्यों द्वारा पंचामृत अभिषेक पूजन व महाआरती कर गुरु पूजन किया गया। इसके पश्चात नाना लाल जी चौधरी परिवार (मां शारदा दूध डेयरी) द्वारा भगवान श्री इच्छापूर्ण रणत भंवर गजानन गणपति बाबा के दरबार में छप्पन भोग प्रसादी का निवेद लगाकर महाआरती की गई। आयोजन में बड़ी संख्या में व्यायाम शाला के सदस्य भक्तगण मातृशक्ति उपस्थित थे। उक्त जानकारी यश गुर्जर द्वार दी गई

