
पतंजलि योगपीठ जिला धार में गुरू पूर्णिमा महोत्सव योग यज्ञ के साथ उत्साह पूर्वक मनाया गया पतंजलि योगपीठ जिला मुख्यालय धार पतंजलि चिकित्सालय अनिल प्लाजा पर गुरू पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी एवं युवा भारत सह राज्य प्रभारी विक्रम डूडी की अध्यक्षता में तथा पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रामभरोसे वर्मा , महिला पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी श्रीमती संगीता पांडेर के मुख्य आतिथ्य में एवं अमरसिंह पारा,पंकज जैन, श्रीमती राधा देवी मालवीय के विशेष आतिथ्य में किया गया।दीप प्रज्ज्वलित कर योग का शुभारंभ किया गया , गुरु पूजन कर श्रृद्धा सुमन अर्पित करते परम पूज्य योग ऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज एवं पूज्य आचार्य श्री बालकृष्ण जी महाराज के श्री चरणों में कोटि कोटि नमन किया गया।

वैदिक विधियों से यज्ञ की आहूतियां दी पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी वर्मा ने गुरु महिमा पर प्रकाश डाला। अध्यक्षीय उद्बोधन में विक्रम डूडी ने गुरू शिष्य परम्परा का उल्लेख करते हुए कहा कि हमें सदगुरु देव के पदचिन्हों पर चलकर वैदिक सनातन संस्कृति को बढ़ावा देना है। भेरूलाल मण्डलोई सहित योग साधकों की गरिमा मय उपस्थिति रही।आभार महिला पतंजलि जिला प्रभारी श्रीमती संगीता पांडेर ने जताया।यह जानकारी जिला मिडिया प्रभारी मिलिंद पांडेर ने दी।

