Mon. Mar 9th, 2026

NSUI ने छात्रावास प्रवेश में धांधली को लेकर जनजातीय विभाग को सौंपा ज्ञापन, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी!

NSUI ने छात्रावास प्रवेश में धांधली को लेकर जनजातीय विभाग को सौंपा ज्ञापन, उग्र आंदोलन की चेतावनी

बड़वानी, (नरेन्द्र गुप्ता)*—बड़वानी जिले में छात्र हितों के लिए लगातार संघर्ष कर रही NSUI टीम ने आज एक बड़ा कदम उठाते हुए जनजातीय कार्य विभाग को ज्ञापन सौंपा। मामला है शासकीय आदिवासी नवीन संयुक्त सीनियर बालक-बालिका छात्रावास में मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश ना देने को लेकर।ज्ञापन में स्पष्ट रूप से बताया गया कि सत्र 2025-26 के लिए छात्रावासों में प्रवेश की प्रथम मेरिट सूची जारी की गई थी, लेकिन राजनीतिक दबाव और पक्षपात के चलते कई योग्य छात्रों को जानबूझकर सूची से बाहर कर दिया गया।

इससे उन विद्यार्थियों के भविष्य पर संकट मंडरा रहा है, जिन्होंने कड़ी मेहनत से मेरिट में स्थान बनाया। NSUI संगठन ने यह मांग की है कि –प्रवेश पूरी तरह मेरिट के अनुसार किया जाए जिन छात्रों को अनुचित रूप से वंचित किया गया है, उन्हें तुरंत शामिल किया जाए छात्रों की सूची को सार्वजनिक कर पारदर्शिता लाई जाए यदि जल्द ही इस पर उचित कार्रवाई नहीं होती है, तो NSUI छात्र संगठन जनजातीय विभाग कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन करेगा।इस मौके पर NSUI के अध्यक्ष बादल गिरासे के नेतृत्व में अनेक छात्र नेता मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख अंकित हरीश संदीप गंगाराम आकाश अभिषेक मोहन शुभम रितेश अर्जुन आदि शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में छात्रों के हक की लड़ाई लड़ने की चेतावनी दी।

Related Post