जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती मनाई

बदनावर – भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल बदनावर के द्वारा जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के समीप मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई।कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखर यादव ने मुखर्जी के जीवन चरित्र एवं कश्मीर के लिए उनके बलिदान के बारे में बताया।कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता ईश्वरलाल पाटीदार, प्रजेन्द्र भट्ट, प्रेमचंद परमार एवं भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा प्रदेश सहमीडिया प्रभारी नरेंद्र राठौड़ ने भी श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन वृतांत के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।इसके पहले भाजपा नगर मंडल बदनावर के विभिन्न बूथों पर भी श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य परमानंद पाटीदार, भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री कन्हैयालाल गुर्जर, भाजपा नगर मंडल महामंत्री पीयूष राठौड़, पूर्व नगर मंडल महामंत्री मितेश शर्मा, भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल उपाध्यक्ष महेश गोखरू, सतीश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष रामेश्वर परमार, बूथ अध्यक्ष क्रमश: श्रीधर व्यास, प्रदीप हारोड़, हेमंत पंवार, जितेंद्र आर्य, पार्षद प्रतिनिधि संतोष चौहान, भाजपा नेता मुकेश बोरझालिया, ओमप्रकाश सोनगरा, मोहित पांचाल, लाला भाटी, नईम खान, अशोक पाटीदार आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष प्रीतेशसिंह पंवार ने किया आभार भाजपा पूर्व नगर मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र मोदी ने माना।
