Mon. Mar 9th, 2026

पेंशनर एसोसिएशन म प्र का सदस्यता अभियान जारी

नालछा विकास खण्ड में प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन म प्र का सदस्यता अभियान जोरों पर

सादलपुर! प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन विकास खण्ड नालछा के तत्वावधान में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है । प्रांतीय प्रचार मंत्री प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन म प्र के मुख्य आतिथ्य में नालछा के सेवानिवृत्त महेश मण्डवाल, तुलसीराम वर्मा, सुभाष चौहान को प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन म प्र की प्राथमिक सदस्यता दी गई। संगठन की ओर से नालछा ब्लाक के अध्यक्ष विजय महन्त एवं मुख्य अतिथि रामभरोसे वर्मा ने माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा संगठन की सदस्यता दी गई। सदस्यता ग्रहण करते हुए तुलसीराम वर्मा ने कहा कि हम संगठन को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। एसोसिएशन के आह्वान पर हम हमेशा तैयार रहेंगे। प्रांतीय प्रचार मंत्री वर्मा ने कहा कि निकट भविष्य में राज्य स्तरीय आन्दोलन की तैयारी की जारही है। सबको मिलकर एक जुट होकर समान विचारधारा वाले संगठनों को साथ में लेकर बड़ी संख्या में एकत्रित होना है।इस अवसर पर पेंशनर साथी उदयसिंह वर्मा मोजूद थे।

Related Post