Mon. Mar 9th, 2026

डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व को हमे अपने जीवन में उतारना होगा – माहेश्वरी

डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को हमे अपने जीवन के कृतित्व में उतारना होगा – सोहन माहेश्वरी

बड़वानी (नरेन्द्र गुप्ता):- डॉक्टर श्यामाप्रसाद जी मुखर्जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को हमें अपने जीवन के कृतित्व में उतारना होगा तभी हम उनके सपनों को साकार कर सकेंगे।
उक्त बात डॉक्टर श्यामाप्रसाद जी मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आयोजित संगोष्ठी में भाजपा जिला कार्यालय सभागृह में पूर्व जिला अध्यक्ष सोहन माहेश्वरी ने बतौर मुख्य वक्ता के रूप में कही।


आगे उन्होंने कहा कि डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी उस समय प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की नीतियों का विरोध करते हुए कश्मीर से धारा 370 हटाने तथा देश मे एक विधान, एक निशान व एक प्रधान का नारा बुलंद किया और उस समय कश्मीर में बिना परमिट व बिना वीजा के प्रवेश कर सरकार की नीतियों का पुरजोर विरोध किया तथा उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया तथा 23 जून 1953 में जेल में उनकी रहस्यमय तरीके से मौत हो गई जो आज तक रहस्य बना हुआ है। इस तरह से डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने अपने जीवन के 52 वर्ष देश, समाज और पार्टी के लिए समर्पित कर दिया।
संगोष्ठी से पूर्व अतिथियो ने भारत माता, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय व डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र का पूजन किया तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस अवसर पर वक्ता के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष जोशी ने कहा कि डॉक्टर श्यामाप्रसाद जी मुखर्जी ने उस समय सरकार की तुष्टिकरण की नीतियों के चलते राष्ट्रीय सरकार में रहे मंत्री पद से स्तीफा देकर जनसंघ की स्थापना कर जनसंघ के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष बने तथा उस समय विपरीत परिस्थियों में उन्होंने पार्टी का काम सम्भालते हुए पार्टी को आगे बढाया और आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक काम कर रही है।


जिला अध्यक्ष अजय यादव ने कहा कि 2 जुलाई को संगठन पर्व के चलते हमे हेमन्त खंडेलवाल के रूप में नया प्रदेश अध्यक्ष मिला। हेमन्त खण्डेलाव एक सरल व सहज स्वभाव के व्यक्ति है तथा पार्टी के एक साधारण व्यक्ति को शीर्ष पर पहुचाना भाजपा की संस्कृति व कार्यशैली है ऐसा सिर्फ भाजपा में ही सम्भव है।
स्वागत भाषण जिला संयोजक भागीरथ कुशवाह ने देते हुए इस आयोजन के बारे में विस्तार से जानकारी दी व एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधा रोपण करने का आवाहन किया।
कार्यक्रम का संचालन राम सोनाने द्वारा किया गया व आभार जिला सहसंयोजक कैलाश जायसवाल ने व्यक्त किया।
इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल, पूर्व सांसद सुभाष पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष द्वय ओमप्रकाश खंडेलवाल व ओमप्रकाश सोनी, वरिष्ठ अम्रतलाल अग्रवाल, अजजा मोर्चा प्रदेश मंत्री भगवती प्रसाद शिंदे, महामन्त्री विक्रम चौहान, जिला सहसंयोजक कैलाश जायसवाल व राम सोनाने मंचासीन रहे।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारीगण, सभी मोर्चा अध्यक्ष, जनप्रतिनिधिगण, मण्डल अध्यक्ष सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Post