Mon. Mar 9th, 2026

6 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 2 क्विंटल फ़रियाली खिचड़ी, 5 हजार लड्डु, छप्पन भोग व चंदन की माला से होगा स्वागत

दो कुंटल फ़रियाली खिचड़ी, 5 हजार लड्डु, छप्पन भोग व चंदन की माला से होगा स्वागत

गुरुवार को बैजनाथ महादेव मंदिर से केसरिया ध्वज दिखाकर प्रचार रथ की शुरुआत हुई

*बदनावर। नगर में भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा का आयोजन इस वर्ष भी धूमधाम से किया जाएगा। यह आयोजन संस्था सृजन, श्री राधा गोविंद मंदिर, स्वतंत्र प्रेस क्लब बदनावर एवं समस्त हिंदू समाज के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है। यात्रा का यह दूसरा वर्ष है और इसे लेकर नगर में विशेष धार्मिक उत्साह का वातावरण बना हुआ है।रथ यात्रा के सफल संचालन के लिए गुरुवार को बैजनाथ महादेव मंदिर से केसरिया ध्वज दिखाकर प्रचार रथ को रवाना किया गया। यह रथ नगर और आसपास के ग्रामीण अंचलों में भ्रमण कर श्रद्धालुओं को रथ यात्रा में सम्मिलित होने का आमंत्रण देगा।मुख्य यात्रा रविवार 6 जुलाई को दोपहर 1 बजे दुर्गा चौक स्थित पंडरीनाथ मंदिर से कर्पूर आरती एवं भोग के साथ प्रारंभ होगी। यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए बैजनाथ महादेव मंदिर पहुंचेगी, जहां हरी का हर के साथ मिलन होगा।विशेष धार्मिक आयोजन व भोग व्यवस्था:संस्था द्वारा एकादशी होने का कारण उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए दो कुंटल फ़रियाली खिचड़ी की प्रसाद वितरण किया जाएगा।

सिद्धिविनायक मित्र मंडल द्वारा यात्रा मार्ग में 5000 लड्डुओं का वितरण किया जाएगा।बीकानेर स्वीट्स के नारायण राजपुरोहित द्वारा दुर्गा चौक पर छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। वहीं राधा गोविंद मंदिर इस्कॉन समिति द्वारा श्रद्धालुओं को चंदन की माला पहनाकर स्वागत किया जाएगा।संस्था श्रृजन के अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान, एवं धर्मेंद्र अग्निहोत्री ने नगर की धर्म प्रेमी जनता से अपील किए हे की इस यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेवे।इस मौके पर नंदलाल शर्मा, सुभाष सेठिया, सोहन सिंह पवार, गिरधारी लाल वर्मा, दिलीप सिंह चौहान, महेश पाटीदार, राकेश सिंह चौहान, धर्मेंद्र अग्निहोत्री, नवीन चौहान, विनय पाटीदार, मनीष शर्मा, डॉक्टर गोपाल ठाकुर, गोपाल पाटीदार, मुकेश राठौर, मोहित पांचाल आदि उपस्थित थे।

Related Post