Mon. Mar 9th, 2026

लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश=शादी का झांसा देकर नकदी व जेवरात की ठगी करने वाली महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

*लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश**शादी का झांसा देकर नकदी व जेवरात की ठगी करने वाली महिला सहित गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

**बड़वानी (नरेन्द्र गुप्ता)*– पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे “विशेष अभियान” के अंतर्गत थाना सेंधवा ग्रामीण की पुलिस टीम ने एक संगठित लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश करते हुए महिला सहित पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर नकद ₹65,500/- एवं लगभग 500 ग्राम चांदी के जेवरात (कुल मशरूका ₹1,15,500/-) बरामद किए हैं।फरियादी वेस्ता पिता चहारिया कलेश निवासी ग्राम वरदला, थाना सोरवा (जिला अलीराजपुर) ने चौकी चाचरिया पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपीगणों ने उसके छोटे भाई नानसिंह की शादी कराने के नाम पर ₹1,20,000/- नगद एवं चांदी का हार (500 ग्राम, ₹50,000/- कीमत) ले लिए और विवाह उपरांत फरार हो गए।पूछताछ और विवेचना में यह सामने आया कि आरोपी कैलाश पिता नवलसिंह ने गुजरात में मजदूरी के दौरान फरियादी से जान-पहचान बनाई और भाई के विवाह हेतु “लड़की उपलब्ध” होने का झांसा दिया। इसके बाद आसमा नामक युवती को लड़की बताकर रीतिरिवाज अनुसार विवाह कराया गया और ₹1.7 लाख नगद व जेवरात की सौदेबाजी की गई। बाद में आरोपीगण फरार हो गए। पूछताछ में यह भी सामने आया कि रामदास जो लड़की का भाई बताया गया था, वास्तव में उसका पति है।गिरफ्तार आरोपी ईलामसिंह उर्फ ईलु पिता गोविंद बर्डे, निवासी ग्राम सिरवेल कैलाश पिता नवलसिंह चौहान, निवासी ग्राम अम्बाखेड़ा, जिला खरगोन,रामदास पिता भीमसिंह पंवार, निवासी ग्राम मोरदड़हिरालाल पिता नवलसिंह बर्डे, निवासी ग्राम सिरवेल आसमा पति रामदास पंवार, निवासी ग्राम मोरदडआरोपी ईलामसिंह से ₹15,000 नगद एवं 500 ग्राम चांदी का हार (कीमत ₹50,000)कैलाश से ₹17,500 नगदरामदास से ₹15,000 नगदहिरालाल से ₹13,000 नगदआसमा से ₹5,000 नगद व इकरारनामाकुल जप्त संपत्ति: ₹1,15,500/-फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 364/2025, धारा 316(5), 318(4), 61(2), 3(5) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार पुरी, चौकी प्रभारी ASI संजय शर्मा, HC रामकिशोर प्रजापति, HC बबलू तलवारे, आरक्षक विकास मोरे, गिलदार डावर, लोकेश मंडलोई, विनोद पाटीदार, लालसिंह नार्वे, रेशम चौहान, प्रियंका डावर एवं सायबर सेल से प्र.आर. योगेश पाटील की साहसिक एवं समर्पित भूमिका रही।*बड़वानी पुलिस आमजन को विश्वास, अपराधियों में भय की नीति पर कार्य कर रही है।**इस तरह की ठगी एवं विवाह छल के मामलों पर पुलिस की सख्त नजर बनी हुई है।*

Related Post