
ग्राम काछीबड़ौदा के बी.एल.सूर्यवंशी को इण्डियन पुलिस महासंघ में डिस्ट्रिक चीफ सेकेट्री के पद पर नियुक्त किया गया
धार जिले की बदनावर तहसील के ग्राम काछीबड़ौदा से भेरूलाल सूर्यवंशी (बी.एल.सूर्यवंशी) को इण्डियन पुलिस महासंघ पुलिस परिवार व जनता की सेवा के लिए समर्पित संस्थान ने डिस्ट्रिक चीफ सेकेट्री धार जिले के लिए नियुक्त किया हैं। जिले व तहसील एवं ग्रामवासियों, मित्रों,समाज,परिवार के लोगों ने भेरूलाल सूर्यवंशी को ढेर सारी शुभकामनाएं व बधाई दी हैं। बी.एल.सूर्यवंशी इस मुकाम तक पहुंचे यह जिले एवं तहसील व ग्राम ही नहीं मध्यप्रदेश के साथ-साथ अपने नाम को भी गौरांवित किया हैं।

इसके साथ-साथ समाज व परिवार में भी सूर्यवंशी ने अपना नाम रोशन किया हैं। सूर्यवंशी जन अर्धांगिनी फाउंडेशन के द्वारा संचालित ब्रजवासी गौ रक्षक सेना उत्तरप्रदेश से भी मध्यप्रदेश राज्य के लिए प्रदेश मीडिया प्रभारी के पद पर काम कर रहें हैं। साथ ही डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच दिल्ली से भी मध्यप्रदेश राज्य के लिए प्रदेश संगठन मंत्री के पद पर आसीन रहते हुए,दिल्ली क्राईम प्रेस एनजीओ के पद पर सम्पूर्ण भारत के लिए काम कर रहे हैं। जो अपना कर्तव्य के प्रति सभी पदों पर ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक कार्य का निर्वहन कर रहें हैं। समाज एवं परिवार ने भेरूलाल सूर्यवंशी को इस बुलंदियों की ऊंचाई तक पहुंचने पर शुभ आशीर्वाद देते हुए कहा है कि यही हमारी मनोकामना हैं कि आगे औऱ ऐसे ही नेक काम करते रहें। साथ ही अपना व अपने परिवार,देश,प्रदेश,संभाग सहित जिले व तहसील एवं अपने ग्राम के नाम को गौरान्वित करें।

