Mon. Mar 9th, 2026

राष्ट्रपति जी के कार्यक्रम के मद्देनजर 19 जून की बड़वानी मे यातायात व्यवस्था

राष्ट्रपति जी के कार्यक्रम के मद्देनजर 19 जून की यातायात व्यवस्था

बड़वानी (नरेन्द्र गुप्ता)/ महामहिम राष्ट्रपति महोदया भारत सरकार का प्रस्तावित आगमन एवं ग्राम तलून मे आयोजित आमसभा के दृष्टिगत सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु 19 जून को रोड डायवर्जन व पार्किंग व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी।पार्किंग व्यवस्था उक्त कार्यक्रम मे आने वाले वाहनो के लिये पार्किंग व्यवस्था हेतु जिला धार, अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, पलसुद, खेतिया, पानसेमल, सेधवा व स्थानीय लोगों के लिए सभा स्थल मे आम जनता को लेकर आने वाली बसों के लिये वेयर हाउस के सामने, सहकारी संस्था, मॉडल कॉलेज के सामने, मारूति शोरूम के आस-पास एवं चार पहिया व दो पहिया वाहनो के लिये होटल मीडवे के सामने खाली प्लाट, होटल मीडवे के पास खाली प्लाट, पॉलोटेक्निक कॉलेज के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है एवं खरगोन, धामनोद, खलघाट, जुलवानिया, ठीकरी, अजंड, राजपुर की ओर से सभा स्थल मे आने वाली बसो के लिये कृषि विज्ञान केन्द्र के सामने, एवं दो पहिया एवं चार पहिया वाहनो के लिये पार्किंग व्यवस्था हेतु तलुन स्कूल ग्राउण्ड, रूद्रा मोटर के सामने (नागोर जी का खेत), रूद्रा मोटर के पीछे पार्किंग की व्यवस्था की गई है। व्ही.आई.पी. पार्किंग व्यवस्था टोल प्लाजा के पिछे एवं शासकीय वाहनो (पुलिस वाहन एवं अन्य शासकीय वाहन) के लिये वेयर हाउस के अन्दर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।यह रहेंगे वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था / डायवर्जन मार्ग ऽ बड़वानी से अजंड, इन्दौर की ओर जाने वाले भारी वाहन, बस व चार पहिया वाहनो के लिये ग्राम सजवानी, रेहगुन, बालकुआ से होते हुए लोनसरा फाटा से बोरलाय मे अजंड रोड़ पर आने की व्यवस्था की गई है। ऽ इन्दौर, अजंड से बड़वानी की ओर आने वाले भारी वाहन, बस व चार पहिया वाहनो के लिये वैकल्पिक मार्ग ग्राम बोरलाय से लोनसरा फाटा से होते हुए ग्राम बालकुआ, रेहगुन, सजवानी से होते हुए बड़वानी आने की व्यवस्था की गई है। ऽ अलीराजपुर, कुक्षी से सेंधवा की ओर जाने वाले भारी वाहनो के लिये जिला धार की गणपुर चौकड़ी से मनावर, खलघाट, होते हुए ठीकरी ए.बी. रोड़ से सेंधवा जाने की व्यवस्था की गई है। ऽ सेंधवा से अलीराजपुर, कुक्षी की ओर जाने वाले भारी वाहनो के लिए पलसुद से जुलवानिया से ए.बी. रोड से खलघाट, मनावर से जिला धार की गणपुर चौकड़ी से अलीराजपुर कुक्षी जाने की व्यवस्था की गई है।

Related Post