Mon. Mar 9th, 2026

संगठन सृजन अभियान –जिलाध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू

संगठन सृजन अभियान –जिलाध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू

नरेंद्र गुप्ता बड़वानी


बड़वानी कांग्रेस में जिला अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया शुरू बड़वानी में 1250 बूथ कार्यकर्ताओं से चर्चा, 5-6 नामों का पैनल हाईकमान को भेजा जाएगा

बड़वानी जिले में कांग्रेस पार्टी ने संगठन सृजन अभियान के तहत नए जिला अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया शुरू की है। पिछले 6 दिनों से जिले के 16 ब्लॉक संगठनों में पर्यवेक्षक बैठकें कर रहे हैं। इस दौरान 104 मंडल कमिटी, 365 सैक्टर कमिटी और लगभग 1250 बूथ कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के केंद्रीय पर्यवेक्षक राजेश तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में खातेगांव के पूर्व विधायक कैलाश कुंडल और अलीराजपुर से कांग्रेस नेत्री सोनल भाबर मौजूद रहे। पर्यवेक्षकों ने स्थानीय नेताओं और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया।

जिला अध्यक्ष पद के लिए 10-12 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 5-6 नामों का पैनल बनाकर हाईकमान को भेजा जाएगा। प्रमुख दावेदारों में वर्तमान जिलाध्यक्ष नानेश चौधरी, राहुल राठौड़, सेंधवा से हरचरणसिंह भाटिया, गिरीश जायसवाल और अजय ठक्कर शामिल हैं। यह अभियान 30 जून तक चलेगा। प्रदेश प्रभारी दिल्ली हाईकमान के साथ चर्चा करेंगे। इसके बाद नए जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी। पर्यवेक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए निष्ठावान जिला अध्यक्ष का चयन किया जाएगा

Related Post