Mon. Mar 9th, 2026

6 जुलाई को निकलने वाली श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के आयोजन को लेकर बैठक संपन्न हुई

6 जुलाई को निकलने वाली श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के आयोजन को लेकर बैठक संपन्न हुई

बदनावर। आगामी 6 जुलाई रविवार को देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर बदनावर नगर में श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर रविवार शाम को बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर परिसर में सर्व हिन्दू समाज की वृहद बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर के सभी सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने भाग लिया।

बैठक में रथ यात्रा को अधिक व्यापक, गरिमामय और सर्वसमावेशी बनाने हेतु कई सुझाव प्रस्तुत किए गए। आयोजन को भव्यता और गरिमा प्रदान करने के लिए नगर सज्जा, प्रचार-प्रसार, प्रसादी वितरण, महिला मंडल को अधिक से अधिक लाने एवं ग्रामीण क्षेत्रों से भक्तों को आमंत्रित करने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्था सृजन, श्री श्री राधा गोविंद मंदिर इस्कॉन, स्वतंत्र प्रेस क्लब एवं सर्व हिन्दू समाज के संयुक्त तत्वावधान में यह ऐतिहासिक रथ यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा श्री पंढरीनाथ मंदिर (दुर्गा चौक) से प्रारंभ होकर भेरू उखलिया, सभामंच, मोदी चौराहा, जवाहर मार्ग, सोमेश्वर चौराहा, पिपलेश्वर मंदिर, बस स्टैंड होते हुए श्री बैजनाथ महादेव मंदिर पहुंचेगी।

मंदिर परिसर में भगवान श्रीजगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र का महादेव के साथ हरि का हर से मिलन होगा। इसके पश्चात महाआरती एवं विशाल प्रसादी वितरण होगा।

यात्रा के दिन धर्म प्रेमी जनता जगन्नाथ जी के रथ के आगे आगे रास्ता बुवारते, रास्ते को स्वच्छ कर भगवान का स्वागत करेंगे। एक तरफ मातृशक्ति एवं एक तरफ पुरुष वर्ग हाथों से रस्सी खींचते हुए चलेंगे।  नगर में जगह-जगह श्रद्धालु भगवान की आरती उतारकर पुष्पवर्षा करेंगे। साथ ही विभिन्न भजन मंडलियाँ भक्तिरस में डूबे गीतों से वातावरण को संगीतमय बनाएंगी। प्रचार की जिम्मेदारी सर्व समाज एवं हिन्दू संगठनों को सौंपी गई है। यह आयोजन नगर में सामाजिक समरसता, धार्मिक एकता और भक्तिभाव का प्रतीक बनकर उभरेगा। कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र अग्निहोत्री ने किया आभार दिलीप सिंह चौहान ने माना,।

इस मौके पर संस्था सृजन के अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान,  मनीष राठौड़ दुर्गा धाम, मुकेश आर्य, जांगिड़ ब्राह्मण समाज अध्यक्ष अखिलेश शर्मा, कायस्थ समाज अध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव, माली समाज अध्यक्ष सुरेश माली, बैजनाथ महिला भक्त मंडल अध्यक्ष गायत्री मारू, संगीता परमार, ज्ञानदीप मण्डल से कन्हैयालाल पवार, राजेश्वर त्रिवेदी, स्वयंसेवक संघ से प्रद्युम्न  वर्मा, रवि पाटीदार, विश्व हिंदू परिषद से योगेश पाटीदार मुल्थान, गुर्जर समाज अध्यक्ष मनीष गुर्जर, पाटीदार समाज से महेश पाटीदार,  ब्राह्मण समाज से मनीष शर्मा, गंधर्व समाज प्रकाश गंधर्व, महादेव भक्त मंडल  संजय पाटीदार, महेश शर्मा, सूरज पुरी गोस्वामी, वसुश्रेष्ठ महाप्रभु, लालचंद पाटीदार, पवन चावला, रमेश चंद्र पवार, नवीन चौहान, विनय पाटीदार, प्रवीण चावला मनीष शर्मा डॉक्टर गोपाल सिंह ठाकुर, प्रदीप पवार, सहीत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related Post