Mon. Mar 9th, 2026

पटवारी का स्थानांतरण निरस्त करने हेतु कलेक्टर को ग्रामीणों ने सोपा ज्ञापन

पटवारी का स्थानांतरण निरस्त करने हेतु कलेक्टर को ग्रामीणों ने सोपा ज्ञापन

बदनावर ! ग्राम मुल्थान हल्का नंबर 7 के पटवारी संजय जाट का स्थानांतरण पिछले दिनों किया गया था,! संजय जाट का स्थानांतरण होने पर ग्राम मुल्तान के 50 से अधिक किसानों द्वारा कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंप कर स्थानांतरण रोकने की मांग की गई !
ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम हल्का मुल्थान के पटवारी विनोद जाट का अल्पकाल में ही स्थानांतरण कर दिया गया ! पटवारी संजय जाट युवा और कर्मठ है! हलके में कृषकों को कोई समस्या नहीं है ! सभी कार्य बिना लेतलाली के पूर्ण कर देते हैं ! इनका स्थानांतरण होने पर ग्रामीणों को एक बड़ा झटका लगा है!
श्रीमान जिलाधीश महोदय से पटवारी संजय जाट का स्थानांतरण निरस्त कर इसी हल्के में पद स्थापना करने का निवेदन किया गया!


ज्ञापन पर संजय कुमार, हरीश राठौर, गोविंद पांचाल, राकेश चौधरी ,शंकर लाल राठौर, दिलीप सिंह, विजय सिंह, ईश्वर सिंह ,कृपाल, धर्मेंद्र राठौर, नंदकिशोर ,लक्ष्मण पाटीदार , गोपाल, रतनलाल खारीवाल ,ओमप्रकाश, सुरेश चंद, नीरज कुमार सहित कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं

Related Post