पर्यवेक्षक अशोक चांदना ने धार जिलाध्यक्ष हेतु बदनावर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की गई वन टू वन चर्चा

जो आप कहेंगे,किसी से नहीं कहुॅगा, जैसा आप कहंगे, वैसी ही रिर्पोट लीडरशीप को सौंपेगे पर्यवेक्षक चांदना

बदनावर-धार- कांग्रेस पर्यवेक्षक अशोक चांदना, संगठन प्रभारी रघु परमार, जिलाध्यक्ष कमलकिशोर पाटीदार एवं महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीती माहेश्वरी शनिवार को विधायक कार्यालय बदनावर पहुॅचे। विधायक भंवरसिंह शेखावत ने अतिथियों की अगवानी की गई। पर्यवेक्षक अशोक चांदना ने धार जिलाध्यक्ष हेतु कार्यकर्ताओं से वन टू वन रायशुमारी की गई।रायशुमारी से पहले आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं से मुखातिब होकर पर्यवेक्षक अशोक चांदना ने कहा कि जिलाध्यक्ष हेतु कार्यकर्ताओं के विचार जानने हेतु राहुलजी के निर्देष पर यहां पहुॅचा हुॅ। कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाते हुए दो बाते कही। पहली कार्यकर्ता जो बताएंगे किसी से नही कहुगा। तथा जैसा आप कहेंगे वैसा ही वरिश्ठ नेताओं को रिर्पोट में बताएंगे। बैठक में ब्लॉक, मंडलम अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी, जनप्रतिनिधि, कांग्र्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। अतिथियों का पूर्व सरपंच रमेशचंद देव, वरिश्ठ हरिनारायणंिसंह पंवार, निरंजनसिंह पंवार सहीत कई कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया गया।

जिलाध्यक्ष पद हेतु पहली बार कांग्रेस कार्यकर्ताओं की राय ली गईं। पर्यवेक्षक अशोक चांदना ने बंद कमरे में प्रत्येक कार्यकर्ता से वन टू वन चर्चा की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताआंे ने भी उत्साह पूर्वक जिलाध्यक्ष पद हेतु अपनी पंसद के नेता का नाम प्रस्तावित किया गया। देर शाम तक रायशुमारी की प्रकिया जारी रही। विधायक कार्यालय में कार्यकर्ताआंे की भीड लगी देखी गई।रायशुमारी के दौरान पूर्व विधायक बालमुकुंदसिंह गौतम, वरिश्ठ सदस्य कमलसिंह पटेल, जिप सदस्य मनोजसिंह गौतम, वरिश्ठ हरिनारायणसिह पंवार, युवा नेता स्वतंत्र जोशी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष निरंजनसिह पंवार, राजेश पटेल, अभिशेक मोदी, सुनील सांखला, कपिल यादव, आत्माराम जाट, घनश्यामसिंह डोडिया, महेश पाटीदार, देवपालसिंह जादव, राजेश राठौड, नितीन सांखला, अशोक डावर, निद्रेश सोनगरा, परितोषसिंह राठौड, आशीष भाकर, सोनू जाट, साजिद खान, चेतनसिंह राठोर, सुरेश पटेल, अनिल चौधरी, वर्दीचंद माली, कृष्णा पंवार सहीत बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

