Fri. Apr 24th, 2026

नगर में बड़ती अपराधीक गतिविधियों से व्यापारियों में भय का माहौल 

नगर में बड़ती अपराधीक गतिविधियों से व्यापारियों में भय का माहौल 

बदमाशों ने लूट की नीयत से व्यापारी पर चाकू सेजानलेवा हमला किया था

बदनावर। नगर में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अब व्यापारियों पर खुलेआम हमले किए जा रहे हैं। जिसको लेकर नगर के व्यापारियों में भय का माहौल है। बुधवार को नगर के प्रतिष्ठित किराना व्यापारी सौरम चौधरी पर अज्ञात हमलावरों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जिसके कारण हाथ की नस कट गई, एवं पीठ पर भी घाव हो गए। गंभीर रूप से घायल चौधरी को तत्काल इंदौर रेफर किया गया, जहा पर एक निजी अस्पताल में गुरुवार को ऑपरेशन हुआ है।

इस घटना के विरोध में किराना व्यापारी एसोसिएशन ने एसडीएम दीपक चौहान एचडीएफसी अरविंद सिंह तोमर एवं थाना प्रभारी अमित सिंह कुशवाहा को ज्ञापन देकर, घटना की तीव्र निंदा की और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

किराना व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल लूनिया, एवं ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मूणत सचिव मयंक सोमानी ने प्रशासन को संबोधित पत्र में कहा, शहर में चोरी, लूट और हमलों की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अपराधियों के मन से कानून का भय समाप्त होता जा रहा है। यदि सख्त कार्यवाही नहीं हुई तो हालात और बिगड़ सकते हैं।

व्यापारी संघ ने प्रशासन से मांग की हे, सौरम चौधरी पर हमले के दोषियों की शीघ्र गिरफ्तार किया जाए, संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, व्यापारिक क्षेत्रों में सीसीटीवी  की व्यवस्था की जाए, व्यापारियों के लिए सुरक्षा संबंधी विशेष कदम उठाए जाए। इस मौके पर बड़ी संख्या में किराना व्यापारी एवं मंडी व्यापारी उपस्थित थे।

थाना प्रभारी अमित सिंह कुशवाह ने कहा एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है दूसरे कि जांच जारी है और जल्द ही दूसरा आरोपि भी पकड़ लिया जाएगा। 

Related Post