Fri. Apr 24th, 2026

नगर परिषद बदनावर मनाएगी देवी अहिल्याबाई की 300 वी जयंती

नगर परिषद बदनावर मनाएगी देवी अहिल्याबाई की 300 वी जयंती


नगर सरकार आपके द्वारा अभियान का होगा समापन

बदनावर। लोकमाता देवी अहिल्या बाई की 300 वी जयंती के अवसर पर नगर परिषद बदनावर द्वारा चलाए जा रहे नगर सरकार आपके द्वारा अभियान के पूर्ण होने के अवसर पर सिंदूर महोत्सव मनाया जाएगा।


नगर परिषद अध्यक्ष मीना शेखर यादव ने बताया कि संगठन द्वारा चलाए जा रहे लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 300 वी जन्म जयंती के अवसर पर अहिल्याबाई के जीवन से प्रेरणा लेकर एवं वर्तमान में देश बेटियों कर्नल सोफिया कुरेशी एवं विंग कमांडर व्योमिका सिंह द्वारा भारत की तीनों सेना के नेतृत्व में आतंकवाद की समाप्ति के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर को लीड करने वाली देश की दोनों बेटियों के सम्मान में सिंदूर पराक्रम महोत्सव का आयोजन नगर क्षेत्र की मातृ शक्ति के साथ मिलकर किया जाएगा। साथ ही इस अवसर पर नगर परिषद बदनावर द्वारा आमजनमानस हेतु जनकल्याणकारी योजना एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर चलाए जा रहे नगर सरकार आपके द्वार 5 दिवसीय अभियान का भी समापन किया जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष प्रीतेशसिंह पंवार द्वारा इस कार्यक्रम हेतु नगर परिषद अध्यक्ष मीना शेखर यादव को कार्यक्रम संयोजक एवं सह संयोजक सुषमा पाठक को बनाया गया है।
मातृशक्ति से आग्रह किया है कि 31 मई शनिवार दोपहर 1:30 बजे नगर परिषद बदनावर में पधारकर अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता करें।

Related Post