Sun. Oct 6th, 2024

शंकर सवारी के साथ झांकीया निकालने को लेकर तैयारियां जोरो से

शंकर सवारी के साथ झांकीया निकालने को लेकर तैयारियां जोरो से

बेजनाथ भक्त मंडल द्वारा सस्वादिष्ट पोहा का वितरण निशुल्ह होगा

बदनावर। सोमवार को निकलने वाली शंकर सवारी के साथ झांकियां निकालने को लेकर तैयारियां जोरो पर है। कई मंडलो द्वारा झांकियां निर्माण का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। झांकी निर्माण में मंडल के कलाकार अपना पूर्ण संपर्ण भाव से सेवा देता है। यहां निकलने वाली झांकियों को देखने के लिए दुर दराज से हजारों दर्शनार्थी आते है। कलाकारों द्वारा बनायी झांकियों की अन्य शहरों में भी काफी मांग रहती है। इस बार 8 झांकी अलग अलग मंडलों द्वारा बनायी गई है। इन झांकियों के बीच बेजनाथ भक्त मंडल का निशुल्क पोहे का चलित भंडारा आकर्षण का केन्द्र रहता है।

बेजनाथ भक्त मंडल द्वारा पिछले 20 वर्षो से शंकर सवारी निकालने के अवसर पर निशुल्क पोहे वितरण का सराहनीय काम किया जाता है। मंडल के सदस्य निस्वार्थ भाव से लगातार सेवा देते है। बेजनाथ भक्त मंडल द्वारा प्रतिवर्ष लगभग डेढ टन पोहा वितरण किया जाता है। चलित पोहा का भंडारा में बने स्वादिश्ट पोहा का लुफत नगर वासियों एवं आसपास गांव से आने वाले ग्रामीणजनांें द्वारा शोकिया तोर पर उठाया जाता है। निशुल्क चलित पोहा भंडारे की तैयारी को लेकर मंडल के सदस्य एक सप्ताह पहले ही लग जाते है।

पोहे के ट्राले पर तत्काल बनाते है स्वादिष्ट पोहे-

शंकर सवारी के साथ साथ निशुल्क वितरण करते हुए पोहे का ट्राला चलता है। इसी ट्राले में तत्काल पोहे तैयार किये जाते है। तथा शोकिन लोगों को गर्मा गरम पोहे मिलते है। पोहा वितरण करने के लिए बैजनाथ भक्त मंडल के सदस्य खडे रहकर सेवा देते है। निशुल्क भंडारे के लिए सदस्य स्वेव्छा से सहयोग करते है। इस मंडल की सबसे अहम बात यह है कि इसमें किसी भी सदस्य का नाम नहीं रहता है। यहां तक की कार्यकारिणी भी देवी देवताओं के नाम पर रखी गई है।

Related Post