आदर्श सांस्कृतिक मण्डल सादलपुर ने रूक्मिणी विवाह की प्रस्तुति देते हुए समां बांधा।

समीपस्थ ग्राम बगड़ी ताज मे सात दिवसीय संगीत मय श्रीमद्भागवत कथा भागवताचार्य पं प्रभाकर व्यास कडौद कला के सानिध्य में छठे दिवस कथा प्रसंगानुसार भगवान द्वारकाधीश रूक्मिणी विवाह की अभिनयात्मक प्रस्तुति आदर्श रामायण एवं सांस्कृतिक मण्डल सादलपुर के लोक कलाकार रामभरोसे वर्मा के निर्देशन में कु मुस्कान ने द्वारकाधीश की,कु मेघा ने रूक्मिणी जी की,कु खुशी ने बलराम की तथा माही पियु काव्या आराध्या हिमांशी ने सखीयों की भूमिका निभाई।

यज्ञाचार्य पं वासुदेव व्यास खिलेड़ी ने विधि विधान से लग्न संस्कार सम्पन्न कराया। यजमान मनोहर सिसौदिया ने सपत्नीक कन्यादान किया।इस अवसर पर पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रामभरोसे वर्मा ने योग एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश लोकगीत के माध्यम से दिया।पूरा पांडाल झूम उठा।

ढोल ढमांके आतिशबाजी के साथ द्वारकाधीश जी की बारात निकाली गई।अन्तरसिह, लालसिंह, राजेन्द्र सिंह सिसौदिया ने महाआरती उतारी। बड़ी संख्या में श्रृद्धालुओं सहित मातृशक्ति की गरिमा मय उपस्थिति रही। महाप्रसाद वितरण किया गया। राकेश सिंह सिसौदिया ने आभार व्यक्त किया।

