Sat. Mar 7th, 2026

खिलाडियों को किकेट और अन्य खेलों में प्रोत्साहन मिले–टुर्नामेंट में मप्र क्रिकेट एसोसिएषन में चयनकर्ताओं को आंमत्रित किया जाए

बाबूजी प्रीमियर क्रिकेट प्रतियोगिता से खिलाडियों की मिली संजीवनी

क्षैत्र के खिलाडियों को किकेट और अन्य खेलों में प्रोत्साहन मिले ऐसे प्रयास किए जाएंगे- विधायक शेखावत

इस मैदान को स्थाई स्टेडियम का रुप दिया जाने की आवश्ष्यकता है- धमेन्द्र अग्निहोत्री

खेडा पंचायत हल्के में आउडडोर एवं इनडोर स्टेडियम निर्माण होने से खिलाडियोें को फायदा मिलेगा- सरपंच योगेश मुकाती

टुर्नामेंट में मप्र क्रिकेट एसोसिएषन में चयनकर्ताओं को यहां आंमत्रित किया जाए-किकेटर प्रवीण सेठिया

प्रतियोगिता में जोश व जुनुन का उत्सव मना रहे है खिलाडी- पुरुषोतम शर्मा

चीफ एडीटर/ महेश पाटीदार

बाबूजी प्रीमियर लीग किकेट ने क्षेत्र की जनता के दिलों में काफी जगह बना ली है। दुधिया रोशनी में खेले जाने वाले क्रिकेट मुकाबले का हजारों किक्रेट प्रेमी आनलाइन घर बैठे मैच का लुत्फ उठा रहे है। वही प्रतियोगिता के प्रति खिलाडियों में भी भारी उत्साह का माहोल है। अब तक खेले गए सभी मुकाबले में टीम ने मैच खेले है। देर रात तक खेले जाने वाले मैच के दौरान बडी किक्रेट प्रेमी मौजूद रहते है। विधायक भंवरसिंह शेखावत ने स्वयं मौजूद रहे कर खिलाडियों का होंसला अफजाई कर मैच का लुत्फ उठाया। प्रतियोगिता के पाचंवे दिन तक कई प्रतिभाएं उभर सामने आयी। किसी ने अच्छी गेंदबाजी तो किसी ने धुंआदार बल्लेबाजी कर मेन ऑफ दे मैच का पुरुश्कार जीता। मेन ऑफ द मैच का चयन आनलाइन ऐप के माध्यम से किया जाता है। आयोजन को लेकर वरिश्ठ समाजसेवी व जनप्रतिनिधियों ने अलग- अलग राय दी।

इस प्रकार की प्रतियोगिता बार-बार होगी। जिसमें हर बार नया प्रयोग किया जाएगा- विधायक भंवरसिंह शेखावत

विधायक भंवरसिंह शेखावत का कहना है कि इस प्रकार की प्रतियोगिता बार-बार होगी। हर बार प्रतियोगिता में कुछ नया प्रयोग किया जाएगा। क्षैत्र के खिलाडियों को किकेट और अन्य खेलों में प्रोत्साहन मिले ऐसे प्रयास किए जाएंगे। खिलाडियों में काफी जोश व जुनुन दिखायी दिया। विधानसभा क्षेत्र में एक स्टेडियम निर्माण हेतु गांव व भूमि का चयन जल्दी की किया जाएगा।

इस मैदान को स्थाई स्टेडियम का रुप दिया जाने की आवश्ष्यकता है- धमेन्द्र अग्निहोत्री

मीडियाकर्मी धर्मेन्द्र अग्निहोत्री का कहना है कि बहुत शानदार आयोजन है बदनावर विधानसभा की प्रतिभाओं को मौका मिला है। खिलाडियों के लिए एक अच्छे मैदान की सौगात दी है। इस मैदान को स्थाई स्टेडियम का रुप दिया जाने की आवश्ष्यकता है। विधायक जी से भी यही मांग है कि मैदान को स्टेडियम बनाया जाए। मैदान तैयार होने पर प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिल सकता है।

ग्रामीण क्षेत्र से नोजवान को मिला प्लेटफार्म – जनप्रतिनिधि बंजी बना, साजिद खान

जनप्रतिनिधि परितोशसिंह बंजी बना एवं साजिद खान का कहना है कि यह परंपरा लगातार जारी रहे। ग्रामीण क्षेत्र से नोजवान खेलने आ रहे उनको उभरने का प्लेटफार्म मिला है। खेल के दौरान काफी अनुशासन है। खिलाडी मैच के बने नियम से संतुश्ट है। जनता में इस बात की प्रसंन्नता है मैदान का चयन बहुत ही उचित स्थान पर हुआ है। जहां जनता आसानी से पहुॅच सकती है।

टुर्नामेंट में मप्र क्रिकेट एसोसिएषन में चयनकर्ताओं को यहां आंमत्रित किया जाए-किकेटर प्रवीण सेठिया

क्रिकेटर प्रवीण सेठिया का कहना है कि क्षेत्र के लिए गौरव की बात है कि अब तक हुए मैच के दौरान कई युवा क्रिकेटरों ने बेटिंग में व कई ने बालिंग मंे उच्च कोटी के खेल खेला। यदि इन प्रतिभाओं को व्यवस्थित कोच की सुविधा मिलती है तो यह आइपीएल व देश के लिए खेलते दिखाई दे सकते है। टुर्नामेंट में मप्र क्रिकेट एसोसिएषन में चयनकर्ताओं को यहां आंमत्रित किया जाए। जो प्रदेश की टीम में खिलाडिया का चयन कर सके।

आउडडोर एवं इनडोर स्टेडियम निर्माण होने से बदनावर अंचल के खिलाडियों को मिलेगा फायदा- सरपंच योगेश मुकाती

ग्राम पंचायत खेडा सरपंच योगेश मुकाती का कहना है कि वर्तमान विधायक ने खिलाडियों के लिए बडा अवसर उपलब्ध कराया है। गा्रमीण अंचल के युवा खिलाडियों व आने वाली युवा पीडी के लिए खेल के अवसर मिलेगे। खेल मैदान को लेकर कहा कि नगर परिशद की मंषा इस भूमि पर कांपलेक्स बनाने की है। यह भूमि ग्राम पंचायत खेडा हल्के में आती है और हम यह चाहते है यहां केवल आउडडोर एवं इनडोर स्टेडियम निर्माण होने से बदनावर एवं ग्रामीण अंचल के खिलाडिया को फायदा मिल सके।

प्रतियोगिता से खेल संस्कति का बढावा मिलेगा- पुरुषोतम शर्मा

मीडियाकर्मी पुरुषोतम शर्मा का कहना है कि बाबूजी प्रीमियर लीग सिर्फ एक खेल नहीं सामाजिक समरसता का उदारहण है। इस प्रतियोगिता से युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढेगी। प्रतियोगिता से खेल संस्कति का बढावा मिलेगा। खिलाडी इस प्रतियोगिता में जोश व जुनुन का उत्सव मना रहे है।

प्रतियोगिता में पहले व दुसरे राउंड में टीमों ने बेहतरीन खेल खेला-विधायक मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार ने बताया कि शनिवार को विधायक भंवरसिंह शेखावत ने खिलाडियों से परिचय कर मैच की शरुआत की गई। विधायक शेखावत ने खिलाडिया का उत्साह वर्द्वन किया। बुधवार को हुई बारिश के कारण स्थगित मुकाबले रविवार को खेले गए। दुसरे राउंड में खेरवास-बेंगदा को श्री राम 11 ने 46 विकेट से हरा कर जीत हासिल की। मुलथान ए ने पहले राउंड में सनोली को 50 रन तथा दुसरे राउंड में रामपुर 11 को 9 विकेट तथा तीसरे राउंड में चीराखान को 56 रनो से हराया। गांजी क्लब अंतराय ने पहले राउंड में धान्याखेडी को 9 विकेट हराया किंतु दूसरे राउंड में घटगारा 11 से 25 रनों से हार का सामना करना पडा। चिराखान ने पहले राउंड में मनासा 11 को 8 विकेट तथा दूसरे राउंड में सकतली धार को 9 विकेट से हराकर जीत हासिल की। पहले राउंड में माचकदा 11 ने बिडवाल 11 को 18 रनों से शिकस्त दी।

Related Post