Sat. Mar 7th, 2026

जिला कार्यालय पर भाजपाइयों ने मनाया स्थापना दिवस।

भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपाइयों ने मनाया स्थापना दिवस।

जिला अध्यक्ष ने फहराया भाजपा का झंडा।

बड़वानी (नरेन्द्र गुप्ता):- भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस रविवार को जिला भाजपा कार्यालय सहित जिलेभर में हर्षोउल्लास व उमंग के साथ मनाया गया। भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष अजय यादव एवं अतिथियो ने भाजपा का झंडा फहराया।
इस अवसर पर खरगौन-बड़वानी लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल व भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला अध्यक्ष सोहन माहेश्वरी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


इस अवसर पर भाजपा कार्यालय में भाजपा के इतिहास पर भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसका अतिथियो ने फीता काट कर शुभारम्भ कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
झंडा फहराने के बाद जिला कार्यालय प्रांगण में भीषण गर्मी को देखते हुए अतिथियो द्वारा आमजनो के लिए शुद्ध पेयजल की प्याऊ का भी शुभारम्भ किया।
अतिथियो ने भारत माता, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय व डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र का पूजन अर्चन कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ सोहन माहेश्वरी ने भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी राजनीति दल है जो भारत को एक सदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृत संकल्पित है। भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन 6 अप्रैल 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया।


भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी व लाल कृष्ण आडवाणी से लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक भाजपा पार्टी ने कई उतार चढ़ाव देखे व कार्यकर्ताओं की मेहनत व शीर्ष नेतृत्व के कुशल नेतृत्व के चलते आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में विद्यमान है। आगे उन्हेंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरे विश्व मे भारत का मान सम्मान बढ़ा है व भारत एक मजबूत एवं विकसित राष्ट्र की श्रेणी में निरंतर अग्रसर है।
भाजपा हि एक मात्र ऐसी पार्टी है जो सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए नही बल्कि देश सेवा के लिए प्रतिबद्ध है ओर आज प्रदेश तथा केंद्र की भाजपा सरकारो द्वारा कई जनहितैषी योजनाए चलाकर जरूरतमंदों तक लाभ पहुचाया जा रहा है तथा देश व प्रदेश निरंतर प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहे है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजय यादव ने बताया कि प्रदेश संगठन से प्राप्त निर्देशानुसार भाजपा का स्थापना दिवस जिले भर में सभी बूथों पर मनाया गया व सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने अपने-अपने घरों पर भाजपा का झंडा फहराया तथा अनेक मण्डलों में कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्ताओ का सम्मेलन आयोजित कर संगोष्ठीया की गई।
इस दौरान स्थापना दिवस के जिला प्रभारी विक्रम चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी निक्कू चौहान, अजा मोर्चा प्रदेश मंत्री भगवती प्रसाद शिंदे व सुभाष जोशी मंचासीन रहे।
कार्यक्रम का संचालन विक्रम चौहान एवं आभार नगर अध्यक्ष शुभम पांडे ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा के जिला पदाधिकारीगण व बड़वानी शहर के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Post