तीसगांव के सामने नागदा बी ने मात्र 1.5 ओवर में मैच फिंनिश किया
भुवानीखेडा ने एक तरफा मुकाबले में जवासिया को
8 विकेट करारी षिकस्त दी
अंतराय ने भुवानीखेडा को 9 विकेट से हराया
सैकडों दर्शकों ने देर रात तक क्रिकेट का लुत्फ उठाया

बदनावर। बाबूजी प्रीमियर क्रिकेट मैच के दौरान दुधिया रोशनी में चौके- छक्के की बौझार दिखाई पढती है। सीएम राइज विधालय के समीप देर रात तक दर्शक दीर्घा में किकेट प्रेमी खिलाडियों द्वारा चौके‘ छक्के लगाने के दौरान उत्साहवर्धन करते है।

इस प्रतियोगिता में विधानसभा क्षैत्र की 96 टीमे भाग ले रही है। मैच की संख्या अधिक होने के कारण शाम 4 बजे से क्रिकेट मुकाबले शुरु हो जाते है। शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में किसी को मिली हार तो किसी ने हासिल की जीत। हजारों लोग मोबाइल पर मैच का लाइव प्रसारण देख कर क्रिकेट का लुत्फ उठाते है।
विधायक प्रतिनिधि महेश पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को गुप की 6 टीमों के बीच पहले रांउड के मुकाबले हुए। जीतने वाली टीम का दुसरे राउंड के भी मैच देखने को मिले। पहले रांउड में नागदा ए का मुकबला भगतसिह 11 से हुआ। पहले बल्लेबाजी कर नागदा ए ने 4 विकेट पर 56 रन बनाए। भगतसिह 11 ने 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया।

दुसरा मुकाबला तीसगांव 11 व नागदा बी के बीच खेला गया। जिसमें तीस गांव ने 8 विकेट पर 26 रन का लक्ष्य दिया गया। नागदा बी ने 1,5 ओवर में 1 विकेट खोकर मुकाबला जीत लिया।

अगला मुकाबला श्याम क्रिकेट क्लब व सादलपुर न्यू 11 के बीच खेला गया। जिसमें श्याम क्रिकेट क्लब ने 92 रनों का विशाल स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने आयी सादलपुर न्यू 11 निर्धारित ओवर में 9 विकेट खोकर मात्र 45 रन ही बना सकी। कटलावदा 11 एवं ढोलाना के बीच रोमांचक मुकाबला रहा। कटलावदा 11 ने ढोलाना को 46 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा कर ढोलाना टीम निर्धारित ओवर में 5 विकेट खोकर 43 रन ही बना सकी। और 3 रन से हार का मुंह देखना पडा।

जवासिया और भुवानीखेडा के बीच मुकाबल एक तरफा रहा। जवासिया ने 8 विकेट पर 36 रन बनाए। जो भूवानीखेडा ने मात्र 3.3 ओवर में 2 विकेट पर 38 रन बनाकर 8 विकेट से जीत हासिल की। ब्रेक के बाद बदनावर डायनामिक्स एवं मस्तान क्लब अंतराय के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें पहले खेलते हुए अंतराय ने 64 रन का टारगेट दिया। रनों का पीछा करते हुए डायनामिक्स टीम आल आउट हो कर मात्र 39 रन ही बना सकी और 28 रन से हार गई।

दूसरे राउंड का मुकाबला भगतसिहं 11 एवं नागदा बी के बीच खेला गया। नागदा बी ने दिया मात्र 33 रन का टारगेट भगतसिह 11 ने 6 विकेट खोकर हासिल किया। अगला मुकाबला कटलावदा 11 व श्याम क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। लो स्कोरिंग मैच में कटलावद ने मात्र 32 रन का लक्ष्य दिया। श्याम क्रिकेट क्ल्ब ने मात्र 4 ओवर में मैच फिनीश कर 7 विकेट से जीत हासिल की।

दूूसरे राउंड में भूवानीखेडा 11 व मस्तान क्लब अंतराय के बीच खेले मैच में भूवानीखेडा ने 46 रन का लक्ष्य दिया जो अंतराय ने 5 ओवर में 1 विकेट पर हासिल किया। अगला मुकाबला श्याम क्रिकेट क्लब व भगतसिह 11 के बीच खेला गया। श्याम क्रिकेट क्लब ने 40 रन का टारगेट दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए बिना कोई विकेट खोए रन चेस कर 10 विकेट से बडी जीत हासिल की।


