Sat. Mar 7th, 2026

चोरी के मामले में हिस्ट्रीशीटर और पत्नी को गिरफ्तार कर ₹4.5 लाख के चोरी किए गए जेवर बरामद

चोरी के मामले में हिस्ट्रीशीटर और पत्नी को गिरफ्तार कर ₹4.5 लाख के चोरी किए गए जेवर किये बरामद

बड़वानी( नरेन्द्र गुप्ता)- फरियादी दिनेश पिता मंगल्या डुडवे (उम्र 38 वर्ष, निवासी सिदडी) ने थाना निवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके मकान के पीछे वाले दरवाजे की कड़ी तोड़कर अज्ञात बदमाश ने घर में घुसकर चोरी की है। रिपोर्ट पर थाना निवाली पर अपराध क्र. 49/2025 धारा 331(4), 305 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। इसी प्रकार, दिनांक 05.03.2025 को फरियादी शांतीलाल पिता गुलसिंह कुशवाह (उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम वझर) ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि जब उनका पूरा परिवार शादी में गया था, तब रात में किसी अज्ञात बदमाश ने उनके घर का ताला तोड़कर चोरी की। इस रिपोर्ट पर भी थाना निवाली पर अपराध क्र. 67/2025 धारा 331(4), 305(ए) भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल पाटीदार, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) राजपुर आयुष कुमार अलावा के मार्गदर्शन में मामले की गहन जांच की गई।

पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के सम्पूर्ण भगोरिया / मैलादा पर्व के दौरान थाना क्षेत्र के निगरानी बदमाशों और सम्पत्ति संबंधी अपराधियों की गतिविधियों पर सतत निगाह रखी जा रही थी। थाना क्षेत्र के सूचीबद्ध निगरानी बदमाश डोंगरसिंह ब्राह्मणे निवासी कुसम्या कस्बा निवाली भगोरिया के दौरान अपनी पत्नी के साथ मैला में दिखा। डोंगरसिंह की पत्नी ने चांदी के जेवर जैसे हेतवा, बाजूबंद, टागली पहने हुए थे, जिनका फोटो वायरल हुआ था। यह निगरानी बदमाश आर्थिक रूप से कमजोर है और मजदूरी कर जीवन यापन करता है। पूर्व में भी डोंगरसिंह के खिलाफ अपराध संख्या 15/2009 धारा 279, 337 भादवि, अपराध संख्या 111/2010 धारा 379 भादवि, और अपराध क्र. 10/2012 धारा 302, 392, 397 भादवि के तहत चोरी, लूट और हत्या जैसे संगीन अपराध दर्ज हैं। वर्ष 2014 में लूट और हत्या के मामले में उसे आजीवन कारावास और 7 साल के कठोर कारावास का दंड दिया गया था। उच्च न्यायालय इंदौर से 13 माह पहले उसे जमानत मिली थी।
पुलिस की इस कार्यवाही में निवाली थाना प्रभारी एवं थाना सटॉफ की सराहनीय भूमिका रही।

Related Post