Sat. Mar 7th, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़ बड़वानी– खड़े कंटेनर में लगी आग, बड़ा हादसा टला — खबर देखें नींबू मिर्च लगा कर

-खड़े कंटेनर में लगी आग

नरेंद्र गुप्ता बड़वानी

बड़वानी ठीकरी थाना क्षेत्र के सेगवाल फाटे पर खड़े कंटेनर में लगी आग ढाबे पर रुके गोदरेज के माल से भरे कंटेनर का अगला हिस्सा जला सामान बचायाl! बड़वानी जिले के ठीकरी नगर परिषद के पास सेगवाल फाटे स्थित जायसवाल ढाबे पर एक कंटेनर में अचानक आग लग गई। ढाबा संचालक पलास जायसवाल ने तुरंत पुलिस और नगर परिषद के फायर फाइटर को सूचना दी।

जायसवाल ने अपने स्टाफ के साथ आग बुझाने का प्रयास किया। फायर फाइटर की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में सफल रही। कंटेनर का अगला हिस्सा पूरी तरह जल गया।कंटेनर का ड्राइवर बताता है कि वह खाना खाने के लिए ढाबे पर रुका था। खाने का आर्डर देते ही एक युवक ने दौड़कर कंटेनर में आग लगने की सूचना दी।

कई कंटेनर खड़े होने के कारण पहले पता नहीं चल पाया कि किस कंटेनर में आग लगी है। यह कंटेनर गोदरेज कंपनी का माल लेकर पानीपत से बैंगलोर जा रहा था। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से कंटेनर में रखा सामान बाहर निकालकर बचा लिया गया।

Related Post