थाना सादलपुर में तीन दिवसीय ध्यान योग शिविर में सुरक्षा अधिकारियों को तनाव मुक्त जीवन के गुर सिखाए

सादलपुर! मध्य प्रदेश शासन गृह मंत्रालय पुलिस विभाग के डीजीपी कैलाश चंद्र मकवाना,मनोज कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक धार एवं हार्टफुलनेस संस्थान हैदराबाद के संयुक्त तत्वाधान में पुलिस विभाग के समस्त कर्मचारियों अधिकारियों को ध्यान के माध्यम से तनाव मुक्त जीवन शैली किस प्रकार से की जाए एवं संपूर्ण कार्य पूरी तन्मयता के साथ किस प्रकार किया जाए के उद्देश्य को लेकर तीन दिवसीय ध्यान योग सत्र का आयोजन थाना सादलपुर में किया जा रहा है।ध्यान सत्र के प्रथम दिवस में श्री हाकम सिंह जी ठाकुर, रविन्द्र कुशवाह सुबेदार, पतंजलि योगपीठ जिला प्रभारी रामभरोसे वर्मा के सानिध्य में शुभारंभ किया जाकर ध्यान के माध्यम से तनाव मुक्त जीवन जीने का महत्व बताया जाकर विवेक कडलुवा ने उपस्थित स्टाफ सहित साधक जिनकी संख्या लगभग एक्कीस थी ध्यान करवाया।इसी प्रकार द्वतीय दिवस, जिला प्रशिक्षक हाकमसिंह ठाकुर, राम गोपाल शर्मा गुरुजी , विवेक कडलुवा, यज्ञान शर्मा ने शरीर की सफाई क्रिया करते हुए ध्यान करवाया।

इस अवसर पर पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी वर्मा ने अष्टांग योग के बारे बताया कि महृऋषी पतंजलि ने वेद-पुराणों से शोध कर अष्टांग योग का प्रतिपादन किया।यम नियम आसन प्राणायाम प्रत्याहार धारणा ध्यान और समाधि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ आत्मा का निवास होता है इसलिए हमें रोजाना योग साधना करना चाहिए ध्यान तनाव मुक्त जीवन देता है। साथ ही एन्डाइड मोबाइल के रेडिएशन के दुष्प्रभाव से शरीर किस प्रकार कमजोर हो जाता है इसका प्रयोग करके बताया। रेडिएशन के दुष्प्रभाव से बचने हेतु तुलसी के पत्ते मोबाइल के पीछे लगाकर रखना चाहिए जिससे हमरी रक्षा हो सके। थाना सादलपुर समस्त स्टाफ ने उत्साह पूर्वक ध्यान किया। तथा अपने अनुभव साझा किए।
