Fri. Apr 24th, 2026

किसानों ने किया विधायक डॉ चिंतामणि मालवीय का जोरदार स्वागत

किसानों ने विधायक डॉक्टर चिंतामणि मालवीय का जोरदार स्वागत किया।

बड़ावदा मनोज जोशी

विधानसभा में बजट सत्र के दौरान विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय ने उज्जैन सिंहस्थ क्षेत्र में स्थायी निर्माण, किसानों की भूमि के स्थायी अधिग्रहण और कॉलोनाइजरों व भूमाफियाओं की साजिश का मुद्दा उठाया था।उन्होंने किसानों की भूमि का स्थाई अधिग्रहण, व सिंहस्थ मेला क्षेत्र में स्थाई निर्माण पर जनता की आवाज से सरकार को अवगत करवाया था डॉ. मालवीय की मजबूत आवाज से किसानों में उत्साह देखा गया। उनके उज्जैन आगमन पर किसान आंदोलन समिति ने भव्य स्वागत किया और आभार व्यक्त किया।

Related Post