Sat. Mar 7th, 2026

रंग पंचमी के साथ कनीफनाथ जी महाराज का समाधि उत्सव धूमधाम से मनाया गया। ‌

रंग पंचमी के साथ कनीफनाथ जी महाराज का समाधि उत्सव धूमधाम से मनाया गया। ‌

नाथ सम्प्रदाय के धर्मगुरु कनीफनाथ जी महाराज का समाधि उत्सव नगर में गाजे-बाजे, रंग गुलाल के साथ सर्व समाज जन की गरिमा मय उपस्थिति में धूम धाम से मनाया गया। द्वितीय वर्ष के आयोजन में बड़ी संख्या में नागरिकों के साथ मातृशक्ति की उपस्थिति रही।रंग गुलाल की बौछार के साथ नाथ कालोनी से आकर्षक झांकी में गुरूदेव की प्रतिमा स्थापित की गई। नाचते गाते नगर के मुख्य मार्गों से चलसमारोह निकाला गया। माता चौक पर राजेश वर्मा, लखनसिंह चौहान, घनश्याम चौहान, अर्जुन दरबार,संजय सोलंकी सतीश चौहान, रामसिंह सर,संजय जाट, ने रंग गुलाल बरसा कर स्वागत किया। तेजाजी चोक पर हिन्दू उत्सव समिति सादलपुर की ओर से भरतलाल रिछोदिया, डॉ रामनारायण वर्मा,संजय सोलंकी,दयाल कुशवाह ,आकाश पांचाल व साथियों ने पूष्पवर्षा कर स्वागत किया।

आयोजक कैलाश नाथ, रामनाथ पटेल,भमरनाथ, गजेन्द्र सोनगरा , धर्मेंद्र नाथ बामनिया ने बताया कि कनिफ नाथ जी महाराज भगवान ऋषभदेव पुत्र माने जाते हैं इनका जन्म हाथी के कान से हुआ था इसलिए कनिफ नाथ नाम पड़ा। सादलपुर की गलियां रंग गुलाल से सराबोर हो गई।बेंड की धुन पर नाचते गाते धूम मचाते हुए युवक युवतियों का उत्साह देखते ही बनता था।

हिन्दू उत्सव समिति सादलपुर मण्डल प्रभारी रामभरोसे वर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि होली ओर रंग पंचमी पर सादलपुर की गरिमा को सर्व समाज के लोग इसी तरह हर त्योहार को मानते हुए आदर्श स्थापित करें।

Related Post