Sat. Mar 7th, 2026

आराध्य देव परशुराम की तुलना औरंगजेब से करने वाले के खिलाफ, मामला दर्ज करें, वरना सड़कों पर उतरकर होगा उग्र आंदोलन

आराध्य देव परशुराम की तुलना औरंगजेब से करने वाले के के खिलाफ , मामला दर्ज करें, वरना सड़कों पर उतरकर होगा उग्र आंदोलन

बदनावर। सर्व ब्राह्मण समाज बदनावर द्वारा जबलपुर की कांग्रेस प्रवक्ता रेखा विनोद जैन द्वारा भगवान विष्णु के छठे, अवतार ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम जी की तुलना औरंगजेब से करने पर ब्राह्मण समाज में काफी रोष व्याप्त हैं। कांग्रेस की महिला नेत्री के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज अध्यक्ष दीपक द्विवेदी के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमित सिंह कुशवाहा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर कांग्रेस नेत्री के खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ प्रजेंद्र भट्ट ने बताया कि ब्राह्मण समाज पर हर कोई टीका टिप्पणी कर देता है उन्हें पता है कि ब्राह्मण समाज सड़क पर नहीं उतरेंगे पर अब समय परिवर्तित हो गया है हमारे आराध्य देव के खिलाफ यदि एक शब्द भी कहा तो पूरा ब्राह्मण समाज सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगा। परशुरामजी की तुलना औरंगजेब से करना महिला नेत्रि की छोटी सोच को दर्शाता है। ऐसा लोगों के खिलाफ कार्यवाही होना चाहिए।

मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र अग्निहोत्री ने बताया कि प्रदेश में अलग-अलग घटनाओं से ब्राहम्ण समाज में काफी रोष है भगवान परशुराम की तुलना देशद्रोही औरंगजेब से करना एक कुंठित और सोची समझी मानसिकता को दर्शाता है। ऐसे लोगों की तुरंत गिरफतार किया जाए। कांग्रेस पार्टी को भी कांग्रेस प्रवक्ता जेन को तुरंत पद से निष्कासित कर, कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।


वही मउगंज जिले के गडरा गांव में रहने वाल आदिवासी परिवार द्वारा सनी द्विवेदी की हत्या 15 मार्च को कर दी थी। सनी को छुडाने गई पुलिस टीम पर भी हमलावरों ने गांव की लाइट काटकर अंधेरे में हमला बोला। इस हमले में एएसआई रामचरण गौतम की मौत हो गई थी। तथा अन्य 12 लोग घायल हो गए थे। ब्राह्मण समाज ने शासन से मांग की है कि दोनों ही घटना के जिम्मेदारों के विरुध कठोर कार्यवाही करते हुए, कांग्रेस नेत्र के खिलाफ एफआईआर की जाए एवं हत्या करने वालों को घर पर बुलडोजर चलाया जाए। ज्ञापन का वचन मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र अग्निहोत्री ने किया।
इस मौके पर भेरुलाल पंडया, भेरुलाल शर्मा, राजकुमार शर्मा, दिलीप पाठक, भूपेंद्र शर्मा, मुकेश उपाध्याय, अभिषेक गौड़, शुभम शर्मा, सचिन शर्मा, संजय उपाध्याय, कपिल परसाई, विनोद शर्मा, नितिन शर्मा, मनोज शर्मा, सुजीत, प्रदीप सिद्ध, अंकित शर्मा, गणेश शर्मा, सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र अग्निहोत्री ने दी।

Related Post