
प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन धार जिले का अधिवेशन तेवीस मार्च को केसूर में होगा
सादलपुर! प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन तहसील बदनावर के तत्वावधान में धार जिले का अधिवेशन प्रांताध्यक्ष श्याम जोशी के मुख्य आतिथ्य में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण केसूर में तेवीस मार्च रविवार को होगा। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा,तहसील अध्यक्ष जयनारायण जाट, ने बताया कि अधिवेशन में प्रांतीय पदाधिकारियों, इन्दौर जिला इकाई के पदाधिकारियों, तहसील पदाधिकारियों, म प्र विद्युत मण्डल पेंशनर एसोसिएशन जिला धार के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में पेंशनर साथियों के सम्मिलित होने की संभावना है। प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन म प्र के प्रांतीय प्रचार मंत्री रामभरोसे वर्मा ने बताया कि म प्र सरकार द्वारा पांच लाख पेंशनभोगियों की उपेक्षा से पेंशनरों में भारी आक्रोश है ।

वित्त मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री माननीय जगदीश जी देवड़ा से सोलह फरवरी को सादलपुर में भेंट के दौरान पेंशनरों की समस्याओं के बारे में चर्चा में आग्रह किया गया था।तब आश्वासन दिया गया था। लेकिन बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया। प्रांताध्यक्ष श्याम जोशी के नेतृत्व में आगामी समय में बड़े आन्दोलन की रणनीति तय की जावेगी।

प्रांतीय उपाध्यक्ष चम्पालाल पाटीदार, प्रांतीय मंत्री बसन्तराव मुरम कर, विद्युत मण्डल पेंशनर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष त्रिलोक चंद पटेल, कुक्षी तहसील अध्यक्ष श्याम गुप्ता,रमेश चन्द्र सोलंकी सहित जिले से बड़ी संख्या में पेंशनर साथियों के आने की संभावना है। अधिवेशन को मूर्त रूप देने में जुटे, रतनलाल जोशी,रामस्वरूप वर्मा, मणिशंकर परमार, जगदीश पांचाल, सुरेन्द्र सिंह सिसौदिया, रमेश चन्द्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, रमेश चंद्र चौधरी व साथियों ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अधिवेशन को सफल बनाने का आह्वान किया।यह जानकारी जिला मिडिया प्रभारी सुनील निगम ने दी।
