Sat. Mar 7th, 2026

बाबूजी प्रिमियर लीग –क्रिकेट खेल मैदान पर पीच निर्माण, लाइटिंग व्यवस्था, मैदान सुव्यवस्थित करने में लगेे कार्यकर्ता

बाबूजी प्रिमियर लीग क्रिकेट मैच 2 अप्रैल से प्रारंभ होगा


खेल मैदान पर पीच निर्माण, लाइटिंग व्यवस्था, मैदान सुव्यवस्थित करने में लगेे कार्यकर्ता

बदनावर। विधायक भंवरसिंह शेखावत के माध्यम से विधानसभा क्षैत्र की खेल प्रतिभाओं के लिए विधायक टाफी का आयोजन किया जाएगा। बाबूजी प्र्रीमियर लीग क्रिकेट मैच 2 अप्रैल से प्रारंभ होगा। ंबाबूजी प्रीमियर लीग में क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। लीग मैच में बदनावर विधानसभा की ग्राम पंचायत की टीम भाग लेगी। अब तक करीब 70 टीमों ने पंजीयन कराया है। लीम मैच में भाग लेने हेतु पंजीयन 20 मार्च तक किया जा सकता है।


आयोजन को लेकर विधायक शेखावत के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं खेल मैदान पर पीच का निर्माण, लाइटिंग व्यवस्था, मैदान की सफाई एवं मैदान को सुव्यवस्थित करने हेतु पानी का छिडकाव किया गया। परितोशसिंह बंजी बना, संदीपसिंह शेखावत, सोनू जाट, पियुश राठौड, राहुल पाटीदार, विधायक निजी सचिव आरपीसिह, कार्यालय प्रभारी राजेन्द्र जाट, आशिष जोशी सहीत कई कार्यकर्ता व्यवस्था में लगे है। जानकारी कांग्रेस मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार ने दी!

Related Post