Sat. Mar 7th, 2026

राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर अमरकंटक से वापसी पर शिविरार्थी मयंक बैरागी को सम्मानित किया

राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर अमरकंटक से लौटने पर रासेयो शिविरार्थी मयंक बैरागी को सम्मानित किया

न्यूज़ डेस्क/बदनावर
श्री अंबिका आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के स्वयं सेवक छात्र मयंक बैरागी का राज्य स्तरीय शिविर से विद्यालय लौटने पर श्री पाटीदार परमार्थिक एवं शैक्षणिक न्यास अध्यक्ष श्री रामेश्वरजी मुकाती,शिक्षा समिति अध्यक्ष श्री कृष्णकांत जी पाटीदार, महाविद्यालय डायरेक्टर श्री दिनेश जी पटेल, बस समिति अध्यक्ष श्री तेजकरण जी चावड़ा , संस्था सीईओ श्री गुरुप्रीत सिंह सलूजा,महाविद्यालय प्राचार्य रविंद्र कुमार शर्मा,विद्यालय प्राचार्य श्री कमलेश बैरागी एवं उप प्राचार्य लाखन सिंह चावड़ा ने स्वयंसेवक छात्र मयंक बैरागी को बधाई दी एवं उज्वल भविष्य की कामना की। संस्था शिक्षक जितेंद्र शर्मा ,विजय पाटीदार, महेश जामुन, विकास दुबे , घनश्याम प्रजापत,आनंद बारोड़, शिवराज टांक,शंभू नायमा, राजेश योगी, अजय अवस्थी,नेहा सिसोदिया, शिलादास,मोनिका जादव,शालिनी मेहता, दीपक कुमावत आदि ने रासेयो शिवरार्थी छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की। राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर अनूपपुर जिले के अमरकंटक शहर में लगा था । जिसमें छात्र ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया ।


उक्त शिविरार्थी रा.से.यो.कार्यक्रम अधिकारी समरथ सोलंकी के नेतृत्व में चयनित हुआ। उक्त जानकारी खेल शिक्षक दिलीप परमार एवं संस्था शिक्षक श्रवण चौधरी द्वारा दी गई।

Related Post