
यात्री बसों की गहन चेकिंग- आठ बसों से समन शुल्क वसूला- एक बस जप्त की

धार/डेस्क
परिवहन विभाग द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 30 वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान कई वाहनों में अनियमितता पाई जाने पर समन शुल्क वसूली की गई ।परिवहन विभाग धार द्वारा विशेष चेकिंग वहां अंतर्गत धार जिले में अभियान चलाया जाकर वाहनों की चेकिंग की गई ।जिसमें यात्री बसों पर विशेष ध्यान दिया गया। कई बसों के कागजों में कमी के साथ अन्य कई खामियां मिली। 30 वाहनों से 46,500 रु समन शुल्क वसूली की गई। एक यात्री वाहन क्रमांक एमपी 11 p 0758 का टैक्स बकाया होने से जप्त कर खड़ी की गई


