Sat. Mar 7th, 2026

सांसद ने स्वास्थ्य केंद्रों का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया

खरगोन-बड़वानी सांसद ने स्वास्थ्य केंद्रों का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया

बड़वानी नरेन्द्र गुप्ता:

खरगोन-बड़वानी लोकसभा सांसद श्री गजेन्द्रसिंह पटेल ने राजपुर विधानसभा के ग्राम खुरमपुरा और कुआं में उपस्वास्थ्य केंद्र तथा ग्राम मंडवाड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी।इस अवसर पर सांसद श्री पटेल ने कहा कि इन स्वास्थ्य केंद्रों के शुरू होने से ग्रामीणों को अब समय पर इलाज, आवश्यक परामर्श, और आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं उनके ही गांव में उपलब्ध होंगी। इससे विशेष रूप से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, निःशुल्क टीकाकरण, नियमित स्वास्थ्य जांच, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, और प्राथमिक उपचार जैसी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के संकल्प को साकार करते हुए, हमारी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत कर, हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना हमारा उद्देश्य है।ग्रामीणों ने खुशी और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सांसद श्री गजेन्द्रसिंह पटेल के प्रयासों से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की नई रोशनी आई है।

इस अवसर ठीकरी जनपद अध्यक्ष मनोहर आवास्या, ठीकरी मंडल अध्यक्ष गजेन्द्र, तलवाड़ा मंडल अध्यक्ष अशोक राठौड़, पूर्व जिला उपाध्यक्ष,पार्षद श्रीमति वंदना राठौर , ग्राम पंचायत खुरमपुरा सरपंच मंगल पटेल ,उपसरपंच सोनू यादव , श्रीराम यादव , गोविंद , कुलदीप , राजा,सुरेन्द्र , मुकेश गीते,अशोक,राजेश, विनीत पाटीदार सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्ता, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Post