न्यूज़ डेस्क
श्री पाटीदार पारमार्थिक एवं शैक्षणिक न्यास द्वारा संचालित श्री सरदार पटेल विद्यापीठ (CBSE) एवं श्री अम्बिका आदर्श महाविद्यालय के द्वारा आज दिनांक 04 मार्च 2025 मंगलवार को नवीन सत्र 2025 – 26 में प्रवेश के लिए प्रचार-प्रसार का कार्य ग्राम कोद व बिडवाल में किया गया। प्रातः 10 बजे ग्राम कोद में सम्माननीय समस्त न्यासी एवं ग्राम वासियों की उपस्थिति में सरदार पटेल चौराहे पर स्थित श्री सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं मिष्ठान वितरण कर किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम सम्माननीय श्री नारायण जी छापनिया, श्री रामेश्वर जी पाटीदार द्वारा श्री सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।
इस अवसर पर शिक्षा समिति अध्यक्ष श्री कृष्णकांत जी पाटीदार, महाविद्यालय डायरेक्टर श्री दिनेश जी पटेल, बस समिति अध्यक्ष श्री तेजकरण जी चावड़ा, बस संचालक श्री पूनम चंद जी पालोत्रा, श्री जगदीश जी पटेल, श्री कन्हैयालाल जी पाटीदार,श्री कैलाश जी पाटीदार,श्री राजेंद्रजी पाटील, एवं ग्राम कोद से सम्माननीय श्री ईश्वर लाल जी कटारा, श्री संतोष जी ढोलकिया, श्री गोवर्धन लाल जी पाटीदार, श्री संतोष जी पाटीदार (उप सरपंच) श्री राजेंद्र जी खोकर, श्री गोवर्धन जी खोखर (अध्यक्ष), श्री अखिलेश जी मुकाती (श्री सरदार पटेल युवा संगठन), श्री राकेश जी धाडवी, श्री श्याम जी मुकाती, श्री संदीप जी खरसोदिया, श्री सुजीत जी पालोत्रा, श्री रणजीत जी पाटीदार, श्री गोवर्धन लाल जी धोरा उपस्थित थे l

ग्राम में जनसंपर्क हेतु श्री सरदार पटेल विद्यापीठ (CBSE) का समस्त स्टाफ व श्री अम्बिका आदर्श महाविद्यालय का स्टाफ उपस्थित था l इस जनसंपर्क के माध्यम से (CBSE ) के नवीन प्रवेश हेतु आज 256 लोगों से संपर्क व महाविद्यालय नवीन सत्र 2025 – 26 में प्रवेश हेतु 55 विद्यार्थियों एवं पालकों से जनसंपर्क आशाजनक रहा।

