*पुलिस ने 5 दिन के भीतर अपहृत नाबालिग बालिका को ढूंढ कर किया सुपुर्द आरोपी को भेजा जेल
बड़वानी (नरेन्द्र गुप्ता )-पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बालक-बालिकाओं के मामलों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र पतारसी करने के निर्देश दिए गए थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार पाटीदार एवं डीएसपी महेश सुनैया के मार्गदर्शन में, फरियादी द्वारा अपनी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री के गुम अपहृत होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिससे बाद थाना जुलवानिया पर अपराध क्र. 46/25 धारा: 137(2), 87, 64(2)(M) बीएनएस, 3/4, 5L, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए, थाना प्रभारी जुलवानिया रामकुमार पाटील द्वारा तुरंत अपहर्ता की तलाश के लिए एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास कर मात्र 5 दिनों के भीतर नाबालिग बालिका को ढूंढ कर दस्तयाब किया गया तथा आरोपी दिलीप पिता दिनेश गुथरे, जाति भीलाला, उम्र 20 वर्ष, निवासी मानकरपुरा सागवी को गिरफ्तार कर भेजा जेलlपुलिस की इस कार्यवाही में निरीक्षक रामकुमार पाटील उप निरीक्षक अशोक खेड़कर प्रधान आरक्षक 59 सतीश पाटीदार प्रधान आरक्षक 23 प्रदीप पाटीदार आरक्षक 282 राजकुमार आर्य आरक्षक 209 अमजद पठान महिला आरक्षक 426 प्रीति मोरेप्रधान आरक्षक 180 योगेश पाटील (साइबर शाखा, बड़वानी) की सराहनीय भूमिका रही।

