Sat. Mar 7th, 2026

बाइक चोर गिरफ्तार__ तीन मोटरसाइकिल बरामद

*पुलिस की तेज कार्रवाई, 24 घंटे में चोर गिरफ्तार, 03 मोटरसाइकिलें बरामद

*बड़वानी( नरेन्द्र गुप्ता)

सेंधवा शहर पर महाराज गली निवासी फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल घर के सामने से कोई अज्ञात आरोपी चोरी करके ले गया। इसी प्रकार टैगोर बेड़ी निवासी फरियादी की मोटरसाइकिल टैगोर बेड़ी से तथा मोगरीखेड़ा निवासी फरियादी की मोटरसाइकिल किला परिसर मेले में से चोरी होने की सूचना पर शहर थाने पर अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर के नेतृत्व एवं दिशा-निर्देश में बढ़ती हुई चोरी पर नियंत्रण रखने एवं आरोपियों की धरपकड़ हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था।

पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल पाटीदार एवं एसडीओपी अनुभाग सेंधवा अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन द्वारा चोरी गई मोटरसाइकिल की पतारसी एवं अज्ञात चोरों की तलाश हेतु तत्काल एक टीम गठित की गई। निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए, जिनमें टीम को एक संदेही स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल ले जाते हुए दिखाई दिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टीम द्वारा उक्त संदेही की तलाश की गई, जो कि शातिर चोर अज्जु उर्फ़ राजेश पिता दिनेश निवासी कन्नडगांव होना पाया गया। उससे पूछताछ के बाद किला अंदर तथा टैगोर बेड़ी से चोरी गई 02 स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिलें जप्त कर आरोपी को जेल भेजा गया।

टीम द्वारा शहर के बीचों-बीच महाराज गली से चोरी गई मोटरसाइकिल की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक वासवी निवासी नाबालिग को पकड़कर उसके कब्जे से चोरी गई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल जप्त की गई। साथ ही, नाबालिग के अन्य फरार साथियों की तलाश जारी है। थाना प्रभारी सेंधवा शहर, निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि शहर थाने की टीम द्वारा शहर से चोरी गई 03 स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिलें जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया हैl

Related Post