
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में श्री अंबिका आदर्श माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं का जिले एवं तहसील स्तर पर हुआ चयन
बदनावर! श्री पाटीदार परमार्थिक एवं शैक्षणिक न्यास द्वारा संचालित श्री अंबिका आदर्श अकादमी अंग्रेजी माध्यम द्वारा भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा पूरे जिले में आयोजित की गई थी और इस परीक्षा में सभी विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया इस परीक्षा का उद्देश्य छात्रों को भारतीय मूल्यो,रीति रिवाज और नैतिक शिक्षाओ के बारे में जागरूक करना है। इसका लक्ष्य छात्रों के समग्र मानसिक और चरित्र विकास को शामिल करने के लिए एकैडमिक विकास से हटकर है। यह परीक्षा देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज, हरिद्वार द्वारा आयोजित की जाती है। इस उपलक्ष में हमारे लिए बड़े हर्ष एवं खुशी की बात है कि हमारी अकादमी से जिला स्तरीय दो छात्राओं का चयन एवं तहसील स्तरीय पर तीन छात्रों का चयन हुआ है।
प्रवीण्य सूची जिला स्तरीय में चयनित छात्राओं के नाम *कुमारी प्रणिता दिनेश जी जायसवाल कक्षा 12वीं से 97 अंक* प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
एवं *कुमारी कशिश सत्यनारायण जी पाटीदार कक्षा 11वीं से 90 अंक* प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
तहसील स्तरीय पर चयनित छात्राओं के नाम।
*कुमारी प्रिया ईश्वर सिंह जी पंवार कक्षा 10 वी से 85 अंक* प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
*कुमारी दिव्या सुरेश जी धाकड़ कक्षा 11वीं से 84 अंक* प्राप्त का प्रथम स्थान प्राप्त किया।
*कुमारी परी शंकर सिंह जी राठौड़ कक्षा 12वीं से 94 अंक* प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन पांचो छात्राओं द्वारा आज हमारे अकादमी का नाम जिले एवं तहसील मैं गौरवान्वित हुआ है। यह हमारे लिए बड़े गौरव एवं सम्मान की बात है। इन सभी छात्राओं को न्यास मंडल एवं पूरे अकादमी परिवार की तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई। उक्त जानकारी संस्था के भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रभारी समरथ सोलंकी एवं घनश्याम प्रजापत ने दी।


