Sat. Mar 7th, 2026

श्री इच्छापूर्ण रणत भंवर मन्दिर पर स्वर्ण कलश स्थापना __15 मई से 19 मई तक होगा भव्य आयोजन।

स्वर्ण कलश स्थापना हेतु बैठक संपन्न :15 मई से 19 मई तक होगा भव्य आयोजन

बदनावर! नगर के अति प्राचीन श्री गणेश व्यायाम शाला परिसर पर स्थित तीनों मंदिर में स्वर्ण कलश स्थापना एवं श्री इच्छापूर्ण रणत भंवर गणपति बप्पा का रिद्धि सिद्धि सग विवाह आयोजन हेतु बैठक संपन्न हुई। जिसमें नगर की धार्मिक, सामाजिक, संगठन के साथ ही श्रद्धालुगण मातृशक्ति उपस्थित थे। स्वागत भाषण देते हुए उस्ताद प्रहलाद यादव ने बताया कि 15 मई से 19 मई पंच दिवसीय पंचकुंड यज्ञ अनुष्ठान,स्वर्ण कलश स्थापना, गणेश जी का विवाह उत्सव, भव्य बारात, गंगाजल यात्रा, शिखर पर ध्वजारोहण, नगर भोज, आदि आयोजन किया जावेगा। उपस्थित सदस्यों द्वारा आयोजन को भव्य रूप देने हेतु मार्गदर्शन दिया गया। इच्छुक सदस्य द्वारा यज्ञ,स्वर्ण शिखर यजमान बनने हेतु बोली लगाई गई। अन्य कोई भक्त इस आयोजन में शामिल होकर अक्षय पुण्य लाभ लेना चाहे वह समिति से संपर्क कर लें सकता है आगामी दिनों में सप्तमी तिथि 21 मार्च तक अंतिम यजमानों की सूची व्यवस्था अनुरूप तय कि जाएगी। बैठक का संचालन सुनील राव ने किया ! आभार लोकेंद्र सिंह पवार ने माना। जानकारी मिडिया प्रभारी यश गुर्जर द्वारा नगर के समस्त धर्म प्रेमी जनता से आयोजन में शिरकत कर अक्षय पुण्य लाभ लेने की अपील की।

Related Post