गरीबों के सेवक बने डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी

1 वर्ष पूर्व बड़वानी नगर में आवारा कुत्तों के हमले में जान गवा चुके मासूम के परिजनों को दिलाई 50 हजार रुपये की सहायता राशि
152 गंभीर बीमारी अथवा आकस्मिक मौत होने पर जरूरतमन्दों को अब तक 1 करोड़ 5 लाख 7 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि शासन से स्वीकृत कराई।
।*बड़वानी नरेन्द्र गुप्ता:-*
राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने अब तक 152 जरूरतमन्दों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान योजना से लगभग 1 करोड़ 5 लाख 7 हजार की आर्थिक सहायता राशि करवाई स्वीकृत जिससे गरीब, जरूरतमंद मरीजों की गंभीर बीमारियों का बड़े-बड़े निजी अस्पतालों में समय पर उचित उपचार संभव हो पाया।।प्राप्त जानकारी अनुसार 1 वर्ष पूर्व बड़वानी नगर के वार्ड. क्रमांक 09 में घर के बाहर खेल रहे 2 साल के मासूम पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया था जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी थी। मृतक मासूम के विकलांग पिता रविंद्र डोडवे ने राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी के कार्यालय बड़वानी पर भेंटकर कर उक्त घटनाक्रम के बारे में बताया व इस दुःख की घड़ी में परिवार को आर्थिक सहायता करने का आग्रह किया सांसद डॉ. सोलंकी ने पीड़ित की समस्या को देखते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान योजना से पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपए की राशि स्वीकृत करवाई जिससे मृतक मासूम के पिता रविन्द्र डोडवे ने राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।।

उल्लेखनीय है कि राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी के प्रयासों से पूर्व में भी बड़वानी जिले की पाटी विकासखंड के ग्राम सिपाईदुवाली निवासी इकाराम पिता सखाराम सोलंकी जो कि मजदूरी हेतु गुजरात गए थे, जहां इनकी 2 बेटियां कु. सुमन उम्र 2 वर्ष एवं कु. शिवानी उम्र 3 वर्ष की खेलने के दौरान पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। श्री इकाराम सोलंकी की आर्थिक स्थिति ठीक नही होने से उनके द्वारा राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी से आर्थिक सहायता हेतु आग्रह किया था सांसद डॉ. सोलंकी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्राचार के माध्यम से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के लिए आग्रह किया था जिस पर मध्यप्रदेश शासन की और से 2 लाख रु की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई थी।इसी प्रकार ग्राम वेरवाड़ा तहसील पाटी जिला बड़वानी निवासी श्री रुलसिंह पिता भारसिंह सस्ते की पत्नी दुकारी बाई की घर पर पानी भरने के दौरान बिजली करंट लगने से मृत्यु हो गयी थी। श्री रुलसिंह की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सांसद डॉ. सोलंकी ने मध्यप्रदेश शासन की और से 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत कराई थी।।

राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी के कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार उन्होंने अपने कार्यकाल में कई ऐसे मरीज जिनका गंभीर बीमारी के चलते बड़े-बड़े निजी चिकित्सालयों में उपचार कराने में सक्षम न हो या किसी प्रकार की आकस्मिक मृत्यु हुई हो ऐसे 152 गरीब व जरूरतमंद परिवारजनों को सांसद डॉ. सोलंकी के अथक प्रयासों से अब तक 1 करोड़, 5 लाख 7 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से स्वीकृत करवाई जिससे उनका समय पर उचित उपचार/आर्थिक मदद सम्भव हो पायी।।

