Sat. Mar 7th, 2026

द्वारकाधीश रूक्मिणी विवाह की प्रस्तुति ने समां बांधा, शोभायात्रा निकाली

बिजूर में द्वारकाधीश रूक्मिणी विवाह की अभिनयात्मक प्रस्तुति ने समां बांधा, समापन पर शोभायात्रा निकाली ।

सादलपुर! ग्राम बिजूर जागेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में भागवताचार्य पं रविशंकर दुबे लेकोड़ा वाले के सानिध्य में सात दिवसीय संगीत मय श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिवस भगवान द्वारकाधीश एवं रूक्मिणी विवाह प्रसंग पर आदर्श रामायण एवं सांस्कृतिक मण्डल सादलपुर के लोक कलाकार पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रामभरोसे वर्मा ने बलराम की,कु प्रतिक्षा, ने द्वारकाधीश की कु अनुविशा ने रूक्मिणी की तथा,प्रत्युशा , दामिनी,त्रिषा, शिविका ने सखियों की भूमिका निभाई यज्ञाचार्य पं कुलदीप Showing ने विधि विधान से विवाह महेश पंडित ने सम्पन्न करवाया

यजमानो ने कन्यादान किया बड़ी संख्या में श्रृद्धालुओं तथा मातृशक्ति की गरिमा मय उपस्थिति रही। कथा के अंतिम दिन श्री कृष्ण सुदामा जी का मार्मिक चित्रण किया गया।यज्ञाचार्य दिक्षित ने यज्ञ सम्पन्न कराया महाआरती के साथ गाजे-बाजे के साथ विशाल चलसमारोह नगर के मुख्य मार्ग से निकाला गया। श्री राम मंदिर पर श्रीमद्भागवत जी की पौथी स्थापित की गई। नारायण सिंह ठाकुर एवं मोतीराम ने बताया कि विगत कई वर्षों से जागेश्वर महादेव मंदिर पर कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है नगर वासियों का एवं आसपास के ग्रामों के श्रृद्धालुओं का भरपूर सहयोग मिला। संगीत राधेश्याम सिसौदिया सादलपुर, बलराम, नकुल शर्मा ने दिया।कथा के पश्चात पं दुबे ग्राम की गोशाला में पहुंचे गोमाता के दर्शन किए। महाप्रसाद वितरण किया गया। ग्राम की जनता की ओर से महेश पंडित ने आभार व्यक्त किया।

Related Post