सीएम साहब युनियन कार्बाइड का कचरा जहरीला व नुकसान दायक नहीं है तो उज्जैन में जलाया जाना चाहिए।-विधायक भंवरसिंह शेखावत

क्षेत्र की जनता को नर्मदा का पानी मिले यही मेरा उदेश्य है- विधायक शेखावत
चिंतामण गणेश मंदिर में विकास हेतु 30 लाख रु की स्वीकृति हेतु मांग पत्र भेजा – विधायक शेखावत
नोगश्वर से पेटलावद थांदला मार्ग को फोरलेन निर्माण करने की स्वीकृति मिली- विधायक शेखावत
विधायक ट्राफी में विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम पंचायत की टीम शामिल होंगी- विधायक शेखावत
बदनावर। मॉ नर्मदा का पानी विधानसभा क्षैत्र की जनता को मिलेगा। नर्मदा का पानी लाने का मेरा जनता से बडा वादा है। क्षेत्र की जनता को नर्मदा का पानी मिले यही मेरा उदेश्य भी है। चार चरणों में नर्मदा योजना का कार्य प्रगति पर है। नर्मदा परियोजना के निर्माण कार्य का अवलोकन करने के लिए ठेकेदार एवं विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में कलेक्टर एवं मीडिया कर्मीयों का दल 8 मार्च को मौका मुआयना करने पहुॅचेगा। दीपावली 2025 तक परियोजना का काम पुर्ण होकर जनवरी 2026 तक नर्मदा का पानी लोगों को मिल सकेगा।
उक्त बात विधायक भंवरंिसंह शेखावत ने शनिवार को विधायक कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। पत्रकार वार्ता में विधायक मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार, विधायक प्रतिनिधि हेमंत मोदी एवं पत्रकार पुरुशोतम शर्मा सहीत कई मीडियाकर्मी मौजूद थे। विधायक शेखावत ने सीएम डा मोहन यादव को लेकर कहा कि यदि कार्बाइड का कचरा जहरीला व नुकसान दायक नहीं है तो इस कचरे को पीथमुपर से उठाकर उज्जैन ले जाकर जलाया जाना चाहिए। और यदि कचरा जहरीला नहीं है तो भोपाल से लाया ही क्यों गया।
क्षेत्र के विकास एवं समस्याओं को लेकर विधानसभा में ध्यान आकर्षण प्रस्ताव भेजे गए=
विधायक शेखावत ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा बजट सत्र में क्षेत्र के विकास एवं समस्याओं को लेकर ध्यान आर्कषण किया गया है। जिसमें भवन विहिन ग्राम पंचायतों में भवन निर्माण, शासकीय महाविधालय में पद पुर्ति, शासकीय महाविधालय बिडवाल में भवन निर्माण हेतु राषी की स्वीकृती, मंडी में हुई राजेश पाचाल हत्याकांड की जांच में तेजी लाना, बदनावर के ग्राम बोराली में खेल स्टेडियम हेतु भूमि आंबटन एवं निर्माण हेतु राशी की स्वीकृति, नगर परिशद द्वारा बलवंती नदी जिर्णोद्ववार हेतु दी गई राशि के संबंध में जानकारी, विधानसभा क्षेत्र में नल जल योजना एवं हेंडवाश युनिट स्थापना के संबंध में, गरीब एवं असहाय परिवारों को एम राशन पोर्टल पर पात्रता पर्ची प्रदान करना, संपूर्ण प्रदेश में पीएमजीएसवाय अन्तर्गत सडक का संधारण करना प्रमुख है।

बड़ी चौपाटी पर ब्रिज का निर्माण होना चाहिए=
विधायक शेखावत ने पत्रकारों को बताया कि बडी चौपाटी पर जाम की स्थिति बनी रहती है। इस समस्या का स्थाई हेतु अंडर ब्रीज बनाया जाने की मांग लगातार की जा रही है। इस हेतु सीएम एवं एमपीआरडीसी के अधिकारियों से लगातार संपर्क जारी है। अंडर ब्रीज निर्माण से जाम की रहवासियों एवं वाहन चालकों को निजात मिलेगी।
चिंतामण गणेश मंदिर परिसर में विकास हेतु 30 लाख रु की स्वीकृति हेतु मांग पत्र सौंपा गया है।
विधायक शेखावत ने बताया कि आगामी सिंहस्थ को दृश्टिगत रखते हुए नोगश्वर से पेटलावद थांदला मार्ग को फोरलेन करने हेतु काफी पत्राचार के बाद विभाग ने 15 दिन पहले ही फोरलेन करने की स्वीकृति मिली है। यह मार्ग फोरलेन होने से आवागमन सुलभ होगा।

विधायक ट्रॉफी अप्रैल में आयोजित की जाएगी=
विधायक शेखावत के मार्गदर्शन में खेलों को बढावा देने के लिए अप्रेल माह में विधायक ट्राफी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम पंचायत की टीम शामिल होंगी। विजेता टीम को 1 लाख 51 हजार एवं उपविजेता टीम को 81 हजार तथा तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को 51 हजार पुरुष्कार सहीत कई प्रोत्साहन पुरुषकार दिए जाएंगे।

